पंजाब चुनाव: चुनावी दौड़ से नहीं हटने के कारण कांग्रेस ने नौ और बागियों को निकाला

चंडीगढ़: विधानसभा चुनाव की दौड़ से नहीं हटने और पार्टी निर्देशों का पालन नहीं करने पर कार्यकर्ताओं को कड़ा संदेश देते हुए पंजाब कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने नौ और बागियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से स्थायी रूप से निकाल दिया है.
पार्टी से निष्कासित ये नौ बागी कार्यकर्ता हैं -- नरेश पुरी, त्रिलोचन सिंह सूंद, जसबीर सिंह पाल, मनिंदर पाल सिंह पालासोर, अवतार सिंह बिल्ला, सुखराज सिंह नट, दर्शन सिंह सिंधु, राजेंद्र कौर मीम्सा और जतिंद्र कौर मोंगा. राज्य पार्टी प्रमुख अमरिंदर सिंह ने कहा कि इन्हें ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया हैं’’.
Source: IOCL






















