एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का दावा- हमारी ‘चंगी सरकार’ वादों पर खरी उतरी

Punjab Election: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ‘‘मैं ‘एलानजीत’ नहीं हूं (जो केवल घोषणायें करता है), मैं ‘विश्वजीत’ हूं (जिसने लोगों का भरोसा जीता है)."

Punjab Chief Minister: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बृहस्पतिवार को अपने राजनीतिक विरोधियों पर हमला बोलते हुये कहा कि वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो सिर्फ घोषणाएं करते हैं बल्कि वह वो हैं जो वादों को पूरा करके जनता का भरोसा जीतते हैं. चन्नी ने चंढीगढ़ में संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘कुछ लोग कहते हैं कि यह ‘चन्नी सरकार’ है, लेकिन मैं कोई नहीं हूं. मैं कहता हूं कि यह ‘चंगी सरकार’ है. 

इस साल सितंबर में कैप्टन अमरिंदर के स्थान पर मुख्यमंत्री बने चन्नी ने अपने कार्यकाल के दौरान किये गये विकास कार्यों एवं लोगों के हितों में उठाये गये कदमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी.चन्नी ने कहा, ‘‘मैं ‘एलानजीत’ नहीं हूं (जो केवल घोषणायें करता है), मैं ‘विश्वजीत’ हूं (जिसने लोगों का भरोसा जीता है)." पंजाब के मुख्यमंत्री का यह बयान आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के साथ जारी शाब्दिक लड़ाई के बीच आया है, जिसकी पार्टी को उन्होंने ‘काला अंग्रेज’ करार दिया था.

केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को चन्नी पर निशाना साधते हुये कहा कि वह ‘काले रंग’ के हो सकते हैं लेकिन उनकी मंशा स्पष्ट है और वह कभी झूठा वादा नहीं करते हैं.चन्नी ने जोर देकर कहा कि इतने कम समय में उनकी सरकार ने न केवल लोगों के हितों में कई घोषणायें की है बल्कि उन्हें लागू भी किया है. उन्होंने कहा,‘‘मैं यहां लोगों को अपने काम काज के बारे में रिपोर्ट कार्ड देने आया हूं, हमने लोगों की सेवा करने के लिये सरकार का गठन किया है, हम पूरी इमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम कर रहे हैं, जो मैं कहता हूं,उसे पूरा करूंगा और लोगों का भरोसा नहीं तोड़ूंगा.‘‘

चन्नी ने कहा,‘‘हम सभी वर्गों के लोगों के कल्याण के लिये काम करते हैं. यह सरकार सबकी है.’’ आम आदमी पार्टी (आप) को निशाना बनाते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग पंजाब के बारे में कुछ नहीं जानते हैं, वे आम आदमी के बारे में उन पर सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘जो मैं कहता हूं वह कानून बन जाता है और मैं लोगों तथा आम लोगों की जरूरतों की बात करता हूं .’’
 
बिजली की दरों में की गयी कटौती का उल्लेख करते हुये चन्नी ने कहा हमने बिजली को एक नवंबर से सात केबी के लोड पर तीन रुपये सस्ता कर दिया. पूरे देश में पंजाब में बिजली सबसे सस्ती है और मैं यह दावा कर रहा हूं और कोई आकर मुझे गलत साबित कर दे. चन्नी ने कहा कि केजरीवाल लोगों को भ्रमित कर रहे हैं. कृषि कानूनों के लिये विपक्षी शिरोमिण अकाली दल (शिअद) पर हमला बोलते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीनों कानूनों की जननी शिअद ही है.

क्या ED-CBI के डर से Mamata Banerjee कर रहीं Congress पर हमला?

Omicron Effect: कोरोना वायरस के Omicron और Delta Variant के कारण कई देशों में फिर से लग रही पाबंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget