एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022 Date: पंजाब में एक ही चरण में 117 सीटों पर डाले जाएंगे वोट, जानें कब आएंगे नतीजे

Punjab Assembly Election 2022 Date Schedule: पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं. पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 27 मार्च 2022 को खत्म हो रहा है.

Punjab Election 2022 Date: कोरोना काल में कराया जा रहा पंजाब विधानसभा (Punjab Assembly Election) का चुनाव एक ही चरण में संपन्न होगा. चुनाव आयोग (Election Commission) ने शनिवार को पंजाब चुनाव (Punjab Election) को लेकर चुनावी तारीखों का एलान किया. चुनाव आयोग के मुताबिक 14 फरवरी को पंजाब (Punjab) में एक चरण में सभी 117 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 10 मार्च को वोटों की गिनती के बाद राज्य के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है. कोरोना गाइडलाइंस को लेकर भी खास निर्देश दिए गए हैं.

रैली-रोड शो समेत सभी फिजिकल प्रचार पर रोक

कोरोना के मद्देनज़र चुनाव आयोग ने रैली, रोड शो, पदयात्रा जैसे प्रचार के तरीकों पर रोक लगा दी है. आयोग ने कहा है कि 15 जनवरी तक फिजिकल प्रचार पर रोक रहेगी इसके बाद हालात की समीक्षा की जाएगी और फिर आगे के लिए फैसला होगा. हालांकि इस दौरान ऑनलाइन प्रचार जारी रहेगा.

कब खत्म हो रहा है पंजाब विधानसभा का कार्यकाल?

पंजाब को मुख्य तौर से माझा, मालवा और दोआब तीन इलाकों में बांटा जाता है. प्रदेश में सबसे ज्यादा मालवा में 69 विधानसभा की सीटें हैं. कहा जाता है कि जिसने मालवा को जीत लिया पंजाब में उसी की सरकार बनती है. पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 27 मार्च 2022 को खत्म हो रहा है. विधानसभा की 117 सीटों वाले पंजाब में 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर दस साल बाद सत्ता में लौटी थी. जबकि शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी का गठबंधन महज 18 सीटों पर सिमट गया था.

पंजाब में किसकी बनेगी सरकार?

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 20 सीट जीतकर मुख्य विपक्ष की भूमिका में है. कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने, लेकिन विवादों के बाद करीब चार साल बाद कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाया. अमरिंदर सिंह अलग पार्टी बनाकर चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं. जिसके बाद यहां समीकरण काफी बदल गया है. पंजाब में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 59 सीटों पर जीत हासिल करनी होती है. इस बार किसान आंदोलन भी पंजाब की सत्ता तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है. 

साल 2017 में कैसे थे नतीजे?

कांग्रेस - 77
आप- 20
अकाली दल- 15
बीजेपी- 03
अन्य- 2

Assembly Election 2022 Date: पांच राज्यों में चुनावी शंखनाद, 10 मार्च को नतीजे, जानें यूपी-पंजाब-उत्तराखंड-गोवा और मणिपुर में कब पड़ेंगे वोट

Punjab New DGP: वीके भावरा होंगे पंजाब के नए डीजीपी, Siddharth Chattopadhyaya की लेंगे जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
Explained: भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?
भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?
'मुझे हटाने के लिए BJP नेताओं ने साजिश रची', मणिपुर के पूर्व CM ने लगाया बड़ा आरोप
'मुझे हटाने के लिए BJP नेताओं ने साजिश रची', मणिपुर के पूर्व CM ने लगाया बड़ा आरोप

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget