एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने साधा भगवंत मान पर निशाना, कहा- अनपढ़ों की तरह करते हैं बात, नहीं है सीएम बनने की काबिलियत

Election 2022: प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पंजाब के अन्य मसले जैसे बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों पर भी वह चन्नी से सवाल करना चाहते थे लेकिन मुख्यमंत्री सवालों के जवाब दिए बिना ही चले गए.

Punjab Assembly Election 2022: बरनाला जिले के विधानसभा क्षेत्र भदौड़ के गांवों में चुनाव प्रचार करने पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का जिले के गांव कोटदुना में भारतीय किसान यूनियन उगराहा ने भारी विरोध किया. गांव के किसानों द्वारा खराब हुई नरमे की फसल का मुआवजा ना देने के विरोध में और बेरोजगारी एवं अन्य मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री चन्नी का विरोध किया गया. 

विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि वह मुख्यमंत्री चन्नी से सवाल करना चाहते थे लेकिन चन्नी उनके सवालों का जवाब दिए बिना ही हाथ हिलाते हुए निकल गए. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि वह आज मुख्यमंत्री चन्नी से अपने सवालों का जवाब लेना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि उनके गांव के अनेकों किसानों की नरमे की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है लेकिन अभी तक किसी भी किसान को मुआवजा नहीं मिला है.

मुख्यमंत्री से बात करना चाहते थे प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पंजाब के अन्य मसले जैसे बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों पर भी वह चन्नी से सवाल करना चाहते थे लेकिन मुख्यमंत्री सवालों के जवाब दिए बिना ही चले गए. उन्होंने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री उनके सवालों के जवाब नहीं देंगे तब तक उनका विरोध किया जाएगा.

बरनाला जिले के गांव बदरा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री चन्नी ने खडूर साहिब से सांसद के भाई द्वारा अकाली दल ज्वाइन करने के मुद्दे पर कहा कि राजनीति में यह चलता रहता है. चुनाव के कारण कई लोग आते हैं और कई लोग जाते हैं यह चलता रहता है. वहीं मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री चेहरे पर नवजोत कौर सिद्धू द्वारा हाईकमान को गुमराह करने के बयान पर जवाब देने से इनकार कर दिया. 

मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं है भगवंत मान

मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान पर उनकी 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की जायदाद के मुद्दे पर कहा कि भगवंत मान एक अनपढ़ आदमी की तरह बोल रहे हैं. उन्हें चुनाव आयोग को उनका दिया हुआ एफिडेविट देखना चाहिए और भगवंत मान उनके एक करोड 69 लाख को 169 करोड़ रुपये बता रहे हैं. उन्होंने मान पर तंज कसते हुए कहा ऐसा व्यक्ति पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं है.

kamal haassan बोले- हिजाब विवाद दे रहा अशांति को हवा, स्टूडेंट्स के बीच खड़ी की जा रही जहरीली दीवार

मैं डरी नहीं थी: Hijab का विरोध कर रहे लड़कों की भीड़ के सामने क्यों यह लड़की बोल पड़ी अल्लाह हू अकबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget