एक्सप्लोरर

मैं डरी नहीं थी: Hijab का विरोध कर रहे लड़कों की भीड़ के सामने क्यों यह लड़की बोल पड़ी अल्लाह हू अकबर

Karnataka News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग बुर्का पहनी छात्रा के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो कर्नाटक के मंडया जिले के प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज का है, जहां भगवा गमछा पहने लोगों के समूह ने नारेबाजी और टिप्पणियां की.

Karnataka Burqa-Hijab: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग बुर्का पहनी छात्रा के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो कर्नाटक के मंडया जिले के प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज का है, जहां भगवा गमछा पहने लोगों के समूह ने नारेबाजी और टिप्पणियां की. वीडियो में लोगों के नारेबाजी का जवाब भी छात्रा बिना डरे देती नजर आ रही है. 

इस मामले पर लड़की ने एनडीटीवी से बातचीत में उस घटना का पूरा ब्योरा सामने रखते हुए कई सवालों के जवाब दिए. जब छात्रा से पूछा गया कि क्या उन्हें डर नहीं लगा जब उन्होंने उन लोगों का सामना किया? इस पर छात्रा ने कहा, 'मैं डरी नहीं थी. मैं कॉलेज में असाइनमेंट जमा कराने गई थी. लेकिन वो मुझे अंदर नहीं जाने दे रहे थे क्योंकि मैंने बुर्का पहना हुआ था. जब मैंने अंदर जाने की कोशिश की तो उन्होंने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए. इसलिए मैंने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए.' 

जब छात्रा से पूछा गया कि जिन लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए क्या वो कॉलेज के ही थे या बाहरी थे तो उन्होंने कहा, '10 प्रतिशत लोग कॉलेज के थे और बाकी बाहर के थे. कॉलेज के प्रिंसिपल और बाकी प्रोफेसर्स ने मुझे सपोर्ट किया और मुझे बचाया.'

यह पूछने पर कि क्या वह हमेशा कॉलेज में बुर्का पहनती हैं तो उन्होंने जवाब में कहा, 'जब मैं पढ़ रही होती हूं तब मैं बुर्का पहनती हूं लेकिन क्लास में जाने पर बुर्का हटा देती हूं और सिर्फ हिजाब पहनती हूं.'

क्या हिजाब यूनिफॉर्म का हिस्सा है या फिर इसकी इजाजत हमेशा से थी? इस पर उन्होंने कहा, 'प्रिंसिपल का इससे कुछ लेना-देना नहीं है. इन बाहरी लोगों ने ही ये सब शुरू किया. प्रिंसिपल ने हमें गाइड भी किया.'

अगर उन्हें हिजाब पहनने की इजाजत नहीं दी गई तो क्या वह इसी कॉलेज में अपनी पढ़ाई जारी रखेंगी या फिर विरोध जारी रखेंगी? इस पर उन्होंने जवाब में कहा, 'हम प्रदर्शन जारी रखेंगे. हिजाब पहनेंगे क्योंकि यह मुस्लिम लड़कियों के लिए जरूरी चीज है.'

क्या छात्रा के हिंदू दोस्तों ने उन्हें सपोर्ट किया? इस पर छात्रा ने कहा, 'प्रिंसिपल-प्रोफेसर्स ने हमें सपोर्ट किया. हिंदू दोस्तों ने भी सपोर्ट करते हुए कहा कि यह आपका धर्म है, हमारा धर्म हमारा है. ये सब बाहरी लोग हैं.'

क्या आप असुरक्षित महसूस कर रही हैं? इस पर उन्होंने ना में जवाब देते हुए कहा, 'सुबह से लेकर शाम तक हर कोई हमारे पास आ रहा है, यहां तक कि पुलिस भी कि घबराने की जरूरत नहीं है. हम तुम्हारे साथ हैं.'

आपकी प्राथमिकता आपकी शिक्षा है और उसी से आपको वंचित किया जा रहा है? इस सवाल पर छात्रा ने कहा, 'मैं बीकॉम सेकंड ईयर की स्टूडेंट हूं. हमारी प्राथमिकता शिक्षा ही है. एक कपड़े के लिए वो हमारी एजुकेशन खराब कर रहे हैं.'

Hijab Row के पीछे कर्नाटक के मंत्री ने बताया कांग्रेस का हाथ, बोले- स्टूडेंट्स जहां चाहें पहनें हिजाब, लेकिन स्कूलों में ड्रेस कोड अनिवार्य

 Hijab Row: पांच राज्यों में चुनाव से पहले फैला हिजाब पर संग्राम, दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन तो महाराष्ट्र में चला हस्ताक्षर अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget