एक्सप्लोरर

सुनील जाखड़ ने कहा- अगर मुझे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने से पार्टी मजबूत होती है तो ऐसा करना चाहिए

जाखड़ का बयान ऐसे वक्त आया है जब प्रदेश इकाई में गुटबाजी को समाप्त करने के लिए कांग्रेस की तीन सदस्यीय समिति ने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को एक रिपोर्ट सौंपकर सभी खेमे को साथ लेकर चलने के लिए बदलाव का सुझाव दिया है.

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ ने शुक्रवार को कहा कि अगर उन्हें पद से हटाने से कांग्रेस मजबूत हो जाएगी तो पार्टी को ऐसा ही करना चाहिए. कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद पर बदलाव को लेकर लग रही अटकलों पर उन्होंने यह टिप्पणी की.

जाखड़ का बयान ऐसे वक्त आया है जब प्रदेश इकाई में गुटबाजी को समाप्त करने के लिए कांग्रेस की तीन सदस्यीय समिति ने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को एक रिपोर्ट सौंपकर सभी खेमे को साथ लेकर चलने के लिए बदलाव का सुझाव दिया है.

पद पर बदलाव संबंधी अटकलों के बारे में पूछे जाने पर पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘अगर सुनील जाखड़ को हटाने से कांग्रेस मजबूत हो जाती है तो यह आज ही हो जाना चाहिए.’’

समिति ने कहा है कि अमृतसर के विधायक नवजोत सिंह सिद्धू को भी बदलाव के बाद प्रदेश इकाई में उचित जगह मिलनी चाहिए. इस बारे में पूछे जाने पर जाखड़ ने कहा कि उन्हें (सिद्धू) सम्मानित स्थान मिलना चाहिए.

हालांकि उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह समिति की रिपोर्ट पर अटकलबाजी नहीं करना चाहते. जाखड़ ने कहा, ‘‘समिति की रिपोर्ट आने दीजिए, आपको कयास नहीं लगाने चाहिए. मैंने रिपोर्ट नहीं पढ़ी है.’’ जाखड़ ने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के किसी भी रास्ते में अड़ंगा नहीं बनेंगे.

पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि अगर कोई और प्रदेश कांग्रेस समिति प्रमुख के रूप में कांग्रेस को मजबूत करता है तो ऐसा होना चाहिए.’’

ये भी पढ़ें: मुकुल रॉय ने बीजेपी का दामन छोड़ क्यों टीएमसी में की घर वापसी? ये हैं पांच कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget