एक्सप्लोरर

Amarinder Singh Resigns: आखिर कार्यकाल पूरा करने से पहले ही क्यों ‘आउट’ हो गए कैप्टन? जानें बड़ी वजह

Punjab CM Resignation: पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन उससे पहले ही कैप्टन को इस्तीफा देना पड़ा. उन्होंने इस्तीफा देने के बाद कहा कि समर्थकों से चर्चा करने के बाद आगे का फैसला लेंगे.

Punjab CM Resignation: पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इस तरह वे अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए. वे शनिवार को राजभवन पहुंचे और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया. उन्होंने कहा कि अपने समर्थकों से चर्चा कर वो आगे का फैसला करेंगे.

आखिर क्यों 'आउट' हो गए कैप्टन?

  • नवजोत सिंह सिद्धू ने अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला
  • कई विधायक और मंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ थे
  • 60 विधायकों ने इस्तीफे की धमकी दी थी
  • इन विधायकों ने अमरिंदर सिंह को नहीं हटाए जाने पर आप में जाने की धमकी दी थी
  • सिद्धू ने बिजली और बेअदबी का मामला उठाया
  • इसके अलावा सिद्धू ने कैप्टन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए
  • आलाकमान ने पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात की थी
  • अमरिंदर सिंह को दिल्ली तलब किया गया
  • आलाकमान ने कैप्टन के सामने वादे पूरे करने की शर्त रखी थी
  • कैप्टन पर हाईकमान को नजरअंदाज करने का आरोप लगा
  • सरकार में अधिकारियों की मनमानी होने का आरोप लगा

इस्तीफा देने के बाद राजभवन के बाहर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरा फैसला आज सुबह हो गया था. मैंने कांग्रेस अध्यक्ष से बात की थी और उनसे कह दिया था कि इस्तीफा दे रहा हूं.’’ अमरिंदर सिंह के अनुसार, ‘‘यह तीसरी बार हो रहा है. पहले विधायकों को बुलाया, दूसरी बार बुलाया और तीसरी बार बैठक कर रहे हैं. मैं अपमानित महसूस करता हूं. मेरे ऊपर अगर संदेह है तो ऐसे में मैंने फैसला किया कि मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया जाए.’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान को जिस पर भरोसा हो, उसे मुख्यमंत्री बना सकता है.

यह पूछे जाने पर कि उनकी भविष्य की रणनीति क्या होगी तो अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘‘मेरी 52 साल की राजनीति में जिन लोगों ने मेरा साथ दिया, उनके साथ बातचीत करने के बाद इस बारे में फैसला करूंगा.’’इस सवाल पर कि क्या वह नए मुख्यमंत्री का फैसला करेंगे तो उन्होंने कहा कि अपने साथियों से चर्चा के बाद ही कोई निर्णय लेंगे. उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘जहां तक मेरी भविष्य की राजनीति का सवाल है, तो एक विकल्प हमेशा रहता है, समय आने पर उस विकल्प को देखूंगा. मैं अपने साथियों से बात करके कोई फैसला करूंगा.’’ इससे पहले, कांग्रेस के 50 से अधिक विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री के पद से हटाने की मांग की थी. इसी पत्र के बाद पार्टी आलाकमान ने विधायक दल की बैठक बुलाने का निर्देश दिया.

Punjab CM Resignation: पंजाब CM के पद से कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे पर बीजेपी ने कसा तंज़, जानें क्या कहा है

Amarinder Singh Resigns: अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब सीएम की रेस में इस नेता का नाम सबसे आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget