एक्सप्लोरर

NITI Aayog Meeting: नीति आयोग की बैठक के बाद भगवंत मान का बड़ा बयान, पीएम मोदी के लिए कही ये बात

NITI Aayog Meeting: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले तीन साल में पंजाब से कोई नहीं आया. हमारे पूर्व के सीएम आराम की जिंदगी जी रहे थे.

Bhagwant Mann On NITI Aayog Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को नीति आयोग (NITI Aayog) की सातवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई. इस बैठक में पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की मांग सहित राज्य से जुड़े मुद्दों को पीएम मोदी (PM Modi) के सामने रखा. बैठक में शामिल होने के बाद सीएम मान ने कहा कि आज नीति आयोग की सातवीं बैठक थी और सीएम बनने के बाद यह मेरे लिए पहली बैठक थी. 

पंजाब के सीएम ने कहा कि, "ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले तीन साल में पंजाब से कोई नहीं आया. हमारे पूर्व के सीएम आराम की जिंदगी जी रहे थे. आज में डिटेल में होमवर्क करके गया, विस्तार से मैंने पंजाब के मसले नीति आयोग के सामने रखे." 

एमएसपी का मुद्दा उठाया

उन्होंने कहा कि, "हम धान-गेंहू के चक्रव्यूह में फंसे गए हैं. पानी 500-600 फूट नीचे जा चुका है. पंजाब के 150 में से 117 जोन डार्क जोन में हैं. हम बहुत कुछ उगा सकते हैं, हमारी धरती उपजाऊ है, लेकिन हमें उस पर एमएसपी नहीं मिल रही. एमएसपी से किसान दूसरी फसल लगाएगा और उसे उतना ही फायदा होगा." 

बैठक से खुश हैं भगवंत मान

भगवंत मान ने आगे कहा कि वह बैठक से खुश हैं क्योंकि पीएम द्वारा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को सुना गया. सीएम मान ने कहा कि, "इस बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों ने अपनी बात रखी. प्रधानमंत्री हमारे साथ सुबह 10 बजे से शाम लगभग 4:15 बजे तक बैठे और पाइंटस् नोट किए. हमने इस दौरान कई सुझाव दिए." 

जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए अमृतसर का नाम सुझाया

मुख्यमंत्री ने आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) के आयोजन के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) के सामने अमृतसर (Amritsar) का नाम भी रखा. सीएम मान (Bhagwant Mann) ने कहा, "मैंने विदेश मंत्री जयशंकर के सामने अमृतसर का नाम उस स्थान के रूप में रखा है जहां सभी बैठकें होती हैं. हम अपनी संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे" बता दें कि, 2023 में भारत दुनिया के सबसे प्रभावशाली आर्थिक बहुपक्षीय मंच जी-20 समूह की बैठक की मेजबानी करेगा. 

ये भी पढ़ें- 

NITI Aayog Row: जी किशन रेड्डी ने तेलंगाना के सीएम पर साधा निशाना, बोले- KCR डरे हुए और चिंतित हैं, इसलिए लगा रहे झूठे आरोप

Bihar NDA में रार, RCP Singh ने मचाया सियासी संग्राम! ललन बोले- JDU का एक ही मालिक, जिसका नाम नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget