एक्सप्लोरर

J&K: पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में आतंकी को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग आतंकी हमलों में एक नागरिक की मौत हो गयी और एक घायल हो गया था. जिसकी जवाबी कार्रवाई में सुरक्षबलों ने एक आतंकी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया.

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है. सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है. खबर मिल रही है कि यह मुठभेड़ पंपोर के लालपोरा इलाके में हुई है. बीते रोज आतंकियों ने दो अलग-अलग जगहों पर आतंकी हमलों किए थे. जिसमें एक नागरिक की मौत हो गयी और एक घायल हो गया था.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 'पंपोर में जारी मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी को मार दिया गया है.' इससे पहले पुलिस के एक अधिकारी ने आतंकी हमले की जानकारी देते हुए बताया था कि त्राल इलाके के पंजवा गांव और काकापुरा इलाके के वानपुरा में आतंकियों ने गोलीबारी की थी. जिसमें एक की मौत हो गई थी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था

पुलिस ने बताया था कि त्राल इलाके के पंजवा गांव में मोहम्मद अयूब अहंगर नाम के एक दुकानदार को आतंकियों ने गोली मार दी. इससे उनकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में आतंकवादियों ने काकापुरा इलाके के वानपुरा में एक टैक्सी चालक मोहम्मद असलम को गोली मार कर घायल कर दिया. असलम के बाएं हाथ में गोली लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया है.

पिछले साल पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुआ था आतंकी हमला

बता दें, पिछले साल 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में ही सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला किया था जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे. इस हमले में आतंकवादियों ने आईईडी से भरी एक कार को सीआरपीएफ जवानों के काफिले से टकरा दिया गया था. हाल ही में पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी ने संसद में बोलते इस हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की बात कबूली थी. फवाद चौधरी ने इस आतंकी हमले को पाकितस्तान की कामयाबी बताया था.

इसे भी पढ़ें

BPO नियमों को उदार बनाए जाने के बाद PM मोदी बोले- सरकार भारत को तकनीकी केंद्र बनाने को प्रतिबद्ध

भारत-चीन के बीच 8वें दौर की कोर कमांडर स्तर की बातचीत आज, अबतक नहीं निकला कोई नतीजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget