एक्सप्लोरर

BPO नियमों को उदार बनाए जाने के बाद PM मोदी बोले- सरकार भारत को तकनीकी केंद्र बनाने को प्रतिबद्ध

बीपीओ इंडस्ट्री और आईटी सेवाओं के लिए दिशा-निर्देशों को सरल बनाए जाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि सरकार अनुकूल माहौल सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव काम करने को प्रतिबद्ध है.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार देश में अनुकूल माहौल सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव काम करने को प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने बीपीओ इंडस्ट्री और आईटी सक्षम सेवाओं के लिए दिशा-निर्देशों को सरल बनाये जाने की घोषणा किए जाने के बाद यह बात कही.

मोदी ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कहा कि अन्य सेवा प्रदाताओं (ओएसपी) के लिए रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता पूरी तरह से दूर हो गयी है. आंकड़ों से जुड़े काम में लगे बीपीओ इंडस्ट्री ओएसपी नियमों के दायरे से बाहर हो गए हैं.

संचार मंत्रालय ने अनुपालन के बोझ को कम करने के लिए व्यावसायिक प्रक्रिया आउटसोर्सिंग (बीपीओ) और आईटी-सक्षम सेवाओं (आईटीईएस) के लिए सरल दिशा-निर्देशों की घोषणा की. इसके तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने ये ट्वीट किए.

नए दिशानिर्देशों से बढ़ेगी उत्पादकता पीएम मोदी ने कहा, ‘‘कारोबार करने को और सुगम बनाने और भारत को तरनीक का केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध. भारत सरकार ने दूरसंचार विभाग के अन्य सेवा प्रदाता दिशानिर्देशों को काफी सरल किया है. इससे बीपीओ उद्योग के अनुपालन बोझ में बहुत कमी आयेगी. इसके साथ ही कई अन्य जरूरतें भी समाप्त हो गयी हैं. ये कदम लचीलेपन और उत्पादकता को आगे बढ़ायेंगे.’’

ओएसपी, दूरसंचार संसाधनों का उपयोग करके एप्लिकेशन, आईटी-सक्षम या किसी भी प्रकार की आउटसोर्सिंग सेवाएं प्रदान करने वाले निकाय हैं. यह बीपीओ, केपीओ (नॉलेज प्रोसेस आउटसोर्सिंग), आईटीईएस, कॉल सेंटर के संदर्भ में भी है.

नवाचार के लिए अनुकूल वातावारण बनाने के प्रयास मोदी ने कहा, ‘‘भारत का आईटी क्षेत्र हमारा गौरव है और इस क्षेत्र की प्रगति को विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है. हम भारत में वृद्धि और नवाचार के लिये अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने को हर संभव प्रयास करने के लिये प्रतिबद्ध हैं. आज के निर्णय विशेष रूप से इस क्षेत्र में युवा लोगों को प्रोत्साहित करेंगे.’’

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसका उद्देश्य उद्योग को मजबूती प्रदान करना है और भारत को दुनिया के सबसे प्रतिस्पर्धी आईटी केंद्रों में से एक के रूप में स्थापित करना है.

यह भी पढ़ें-

थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे को दिया गया नेपाली सेना के ऑनरेरी-जनरल का रैंक

Qualifier 1: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने हासिल किया फाइनल का टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
मुकदमों पर SC में चौंकाने वाली रिपोर्ट, रेड्डी-शुभेंदु का भी नाम
मुकदमों पर SC में चौंकाने वाली रिपोर्ट, रेड्डी-शुभेंदु का भी नाम
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
Xप्लेन: JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget