एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में दो आतंकी ढेर, कल त्राल में मारा गया था जैश का पाकिस्तानी आतंकी

सुरक्षाबलों ने आज तड़के दो आतंकियों को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया. फिलहाल मुठभेड़ बंद है लेकिन सर्च ऑपरेशन जारी है. घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किये गये हैं.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के तीकून में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने आज तड़के दो आतंकियों को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया. फिलहाल मुठभेड़ बंद है लेकिन सर्च ऑपरेशन जारी है. घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किये गये हैं. पुलिस ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया. इसी दौरा मुठभेड़ शुरू हो गई.

इससे पहले कल ही पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर हो गया. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने त्राल के डार गंगीगुंड इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था. उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के तौर पर हुई है.

सुरक्षाबलों ने नवंबर महीने में कम से कम 10 आतंकियों को मार गिराया है. इस दौरान सुरक्षाबलों को स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शनों का भी सामना करना पड़ा है.

सुरक्षा की समीक्षा जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शुक्रवार को राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की और पूरी चौकसी बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया. बैठक में राज्यपाल के सलाहकार विजय कुमार, उत्तरी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रनबीर सिंह, मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रह्मण्यम और पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह समेत अन्य मौजूद थे. उन्होंने जमीनी हालात पर करीबी नजर बनाए रखने और सुरक्षाबलों तथा नागरिक प्रशासन के बीच निरंतर समन्वय और तालमेल पर बल दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget