एक्सप्लोरर

पहला बदला: पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड कामरान सहित जैश के दो आतंकी ढेर

Pulwama Encounter: जिस घर में आतंकी छिपे हुए थे जवानों ने उस घर को उड़ा दिया है. शवों की बरामदगी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. एक शव की पहचान बाकी है.

जम्मू कश्मीरः पुलवामा आतंकी हमले का पहला बदला पूरा हो गया है. जवानों ने जैश-ए-मोहम्मद के बड़े आतंकी कामरान को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. इस एनकाउंटर में कामरान समेत दो आतंकी मारे गए हैं. मुठभेड में एक मेजर समेत चार जवान भी शहीद हो गए हैं साथ ही एक जवान घायल बताए जा रहे हैं. दोनों तरफ से जारी गोलीबारी में एक नागरिक की भी मौत हो गई है. घटना पुलवामा के पिंगलान इलाके की है.

देर रात से इस इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी था. सुरक्षाबलों ने इन आतंकियों को घेर लिया था, लेकिन आतंकी फायरिंग करते हुए घर से बाहर निकले और चार जवानों को शहीद कर दिया था.

बताया जा रहा है कि जिस घर में आतंकी छिपे हुए थे जवानों ने उस घर को उड़ा दिया है. शवों की बरामदगी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. एक शव की पहचान बाकी है.

सूत्रों ने बताया कि इलाके में अभी भी 3-4 आतंकी छिपे हो सकते हैं. फिलहाल जवानों ने इलाके को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन जारी है. सुरक्षा बलों को इस बात की जानकारी मिली थी कि पिंगलान में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं. जिसके बाद जवानों ने इलाके को घेरे में लेकर यहां तलाशी अभियान शुरू किया था.

आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने 200 किलोग्राम विस्फोटक से भरे एक वाहन से सीआरपीएफ की बस को टक्कर मारकर इस हमले को अंजाम दिया था. हमले के बाद से देश गुस्से में है और जगह-जगह पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. शहीद के परिवारवालों सहित पूरा देश इस हमले का बदला मांग रहा है.

फारूक अब्दुल्ला ने कहा- जब तक कश्मीर मामला सुलझ नहीं जाता, पुलवामा जैसे अटैक होते रहेंगे

आतंकी हमले के विरोध में देश भर में आज व्यापारियों ने बुलाया बंद, जम्मू में कर्फ्यू जारी

मेजर चित्रेश बिष्ट को नम आंखों से बिदाई, उनके दोस्त मेजर रमोला बोले- टाइगर जैसा था मेरा दोस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget