एक्सप्लोरर

पुलवामा मुठभेड़: 16 घंटे और जैश कमांडर कामरान ढेर, 5 जवान शहीद, DIG समेत 3 घायल

Pulwama Encounter: आतंकियों के साथ मुठभेड़ में चार जवान शहीद हो गए और तीन घायल हैं. अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में मेजर वी एस ढोंडियाल, हवलदार एस राम और सिपाही हरि सिंह और अजय कुमार शहीद हुए हैं.

श्रीनगर: पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच 16 घंटे से अधिक समय से मुठभेड़ जारी है. यह मुठभेड़ 14 फरवरी को पुलवामा के अवंतिपुरा में हुए जैश के हमले वाले स्थान से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पिंगलान क्षेत्र में हो रही है. अवंतिपुरा में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे.

देर रात से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है. जिसमें पाकिस्तानी नागरिक और जैश के शीर्ष कमांडर कामरान भी शामिल है. कामरान 14 तारीख को हुए आतंकी हमले में कथित तौर पर शामिल था. दूसरे आतंकवादी की पहचान स्थानीय नागरिक हिलाल अहमद के रूप में की गई है. उसका संबंध भी जैश-ए-मोहम्मद से था.

अभी-अभी मुठभेड़ में पांच बजे के करीब डीआईजी साउथ कश्मीर अमित कुमार घायल हो गए हैं. उन्हें गोली लगी है और इलाज के लिए दिल्ली लाया जा रहा है. अमित कुमार 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. अमित कुमार के अलावा 12 सेक्टर के आर्मी ब्रिग्रेडियर हरबीर सिंह और एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गए. हरबीर सिंह को पेट में गोली लगी है.

कुलभूषण जाधव मामला: भारतीय अधिकारी ने पाकिस्तानी अटॉर्नी जनरल से नहीं मिलाया हाथ

चार जवान शहीद आतंकियों के साथ मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हो गए. जिसमें एक पुलिसकर्मी हैं और चार सेना से जुड़े हैं. अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में मेजर वी एस ढोंडियाल, हवलदार एस राम और सिपाही हरि सिंह और अजय कुमार शहीद हो गए. एक आम नागरिक की भी गोली लगने से मौत हुई है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने रात में इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया. अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.

आतंकवादी समूह जैश ए मोहम्मद ने 14 फरवरी को हुए उस आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी ली है जिसमें सीआरपीएफ के उन 78 वाहनों के काफिले को निशाना बनाया गया जो जम्मू से श्रीनगर आ रहे थे. सीआरपीएफ के करीब 2500 कर्मी घाटी की ओर लौट रहे थे जिसमें से कई छुट्टी के बाद अपनी ड्यूटी पर लौट रहे थे.

कहीं 1 करोड़, तो कहीं 10 लाख! जानें शहीदों के सम्मान में किस राज्य ने कितनी सहायता राशि दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget