एक्सप्लोरर

मोदी सरकार के अंतरिम बजट पर क्या है देशभर के लोगों की प्रतिक्रिया, जानें यहां

बजट कैसा रहा और इस पर क्या है लोगों की प्रतिक्रिया यह जानने की कोशिश की एबीपी न्यूज ने. यहां हम देश के विभिन्न हिस्सों के लोगों की बजट पर प्रतिक्रिया बता रहे हैं.

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने शुक्रवार को अपना छठा और अंतरिम बजट पेश किया है. इस बजट में किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग के लोगों को लुभाने की कोशिश की गई है. बजट कैसा रहा और इस पर क्या है लोगों की प्रतिक्रिया यह जानने की कोशिश की एबीपी न्यूज ने. यहां हम देश के विभिन्न हिस्सों के लोगों की बजट पर प्रतिक्रिया बता रहे हैं.

बजट के बारे में नोएडा के लोगों का कहना है कि अच्छा बजट पेश किया गया है. इन लोगों ने कहा कि आम लोगों को नजर में रखते हुए बजट पेश किया गया है. इससे सभी को फायदा होगा. दिल्ली के मंदिर मार्ग इलाके में सुबह के सैर करने आए लोगों का कहना है कि बजट में ज्यादातर लोगों को टैक्स में छूट मिली है. इससे लोगों में खुशी है.

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए जयपुर के लोगों का कहना है कि यह पूरी तरह चुनावी बजट है. इन लोगों ने कहा कि आयकर छूट का लाभ सिर्फ पांच लाख रुपए तक की आय वाले लोगों को मिलेगा. इनका कहना है कि बैंक ब्याज की छूट भी सिर्फ महिलाओं को दी गई है. जयपुर के लोगों का कहना है कि यह राजनीतिक बजट है और चुनावी फायदे के लिए पेश किया गया है.

प्रयागराज के लोगों ने मोदी सरकार के अंतरिम बजट को सराहा है. हालांकि, वहां के कुछ लोगों ने यह भी कहा कि बजट में लोगों को लुभाने की कोशिश की गई है. प्रयागराज में लोगों ने बजट को चुनावी भी बताया है. गाजियाबाद के लोग बजट में मिली टैक्स छूट से खुश हैं.

जम्मू कश्मीर के लोगों ने भी बजट पर खुशी जाहिर की है. यहां के लोगों का कहना है कि मोदी सरकार ने जो किया वह बाकी सरकारें कई सालों तक नहीं कर सकी है. यहां लोगों ने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग, किसान, रिटायर्ड लोगों का ध्यान रखा गया है.

मोदी सरकार के अंतरिम बजट पर पटना के लोगों की मिश्रित प्रतिक्रिया है. पटना के एसके पुरी इलाके में लोगों का कहना है कि बजट के प्रावधानों से मध्यम वर्ग के लोग खुश हैं. वहीं, लोगों का कहना है कि गरीब लोगों के पास जमीन नहीं है जिससे लोगों को किसानों के लिए घोषित की गई कैश ट्रांसफर योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

मोदी सरकार के अंतरिम बजट पर गुजरात के राजकोट के उद्योगपतियों, बिल्डर और नौकरी वर्ग वाले लोगों ने कहा कि बजट में सभी का ध्यान रखा गया है. वहीं, वडोदरा के लोगों का कहना है कि बजट अच्छा है. नौकरी वाले लोगों ने टैक्स छूट का स्वागत किया है. यहां के लोगों ने किसानों के लिए कैश ट्रांसफर स्कीम, गरीबों के लिए पेंशन योजना का स्वागत किया है.

यह भी पढ़ें-

Budget 2019: किसी ने लिखा 'नोट फॉर वोट' तो किसी ने बताया Daylight Bribery, देखिए देश के प्रमुख अखबारों की सुर्खियां

आज ममता के गढ़ में पीएम की रैली, TMC कार्यकर्ताओं ने मोदी के पोस्टर पर लगाई ममता की तस्वीर

देखें वीडियो-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
शिवसागर में महाअष्टमी पर मुस्लिम दौलाह परिवार को दिया गया प्रसाद, 293 साल पुरानी परंपरा कायम
शिवसागर में महाअष्टमी पर मुस्लिम दौलाह परिवार को दिया गया प्रसाद, 293 साल पुरानी परंपरा कायम
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget