एक्सप्लोरर

Coronavirus: कोरोना पीड़ितों के परिजनों को मुआवजा देने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर

एडवोकेट दीपक प्रकाश ने कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों के परिवार वालों को मुआवजा देने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. जल्द ही इस याचिका पर सुनवाई हो सकती है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले, विशेषकर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सभी भारतीय नागरिकों के परिजनों को पर्याप्त अनुग्रह राशि मौद्रिक क्षतिपूर्ति दिये जाने के अनुरोध को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है. इस जनहित याचिका पर आने वाले दिनों में सुनवाई होने की संभावना है.

याचिका में कोविड-19 से जान गंवाने वाले आवश्यक/स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के परिजनों को अनुग्रह राशि उपलब्ध कराने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को एक उपयुक्त ‘मुआवजा योजना’ तैयार करने के निर्देश दिये जाने का भी अनुरोध किया गया है. याचिका में दावा किया गया है कि देश की ज्यादातर आबादी समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके की है, जिसमें केवल एक व्यक्ति ही कमाने वाला सदस्य है और परिवार में अन्य लोग पूरी तरह से अपनी जीविका के लिए उस आय पर निर्भर हैं.

वकील दीपक प्रकाश ने दायर की है याचिका

वकील दीपक प्रकाश की तरफ से दायर याचिका में कहा गया है, ‘‘जाहिर है कि एक भारतीय नागरिक की मौत से न केवल उसका अपना व्यक्तिगत जीवन प्रभावित होता है बल्कि परिवार के उन सभी सदस्यों के जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है जो आय के एकमात्र स्रोत के रूप में उस पर निर्भर थे. ऐसे परिवार के सदस्य की मृत्यु की स्थिति में उन पर निर्भर लोगों के जीवनयापन के लिए आय का कोई स्रोत नहीं होता.’’

यह भी पढ़ें-

पुणेः एक दिन में आए सबसे ज्यादा 1088 नए मामले, मरने वालों की संख्या 1075 हुई

कश्मीरः बारामूला में दो पाकिस्तानी समेत तीन आतंकवादी ढेर, सोपोर हमले में शामिल थे 2 आतंकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Parliament Monsoon Session LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget