एक्सप्लोरर

कश्मीरः बारामूला में दो पाकिस्तानी समेत तीन आतंकवादी ढेर, सोपोर हमले में शामिल थे 2 आतंकी

पुलिस के मुताबिक मारे गए आतंकियों में से 2 आतंकी 1 जुलाई को सोपोर में हुए हमले में शामिल थे, जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया था, जबकि एक आम नागरिक की भी मौत हो गई थी.

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में रविवार सुबह दो पाकिस्तानी नागरिक समेत लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गये. ये पाकिस्तानी नागरिक हाल में सुरक्षाबलों पर हुए हमले में शामिल थे. पुलिस ने यह जानकारी दी. इसके साथ ही आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं. कश्मीर पुलिस ने इसे बड़ी कामयाबी बताया है.

आतंकियों ने चलाई सुरक्षाबलों पर गोली

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोपोर शहर के रेबन इलाके में शनिवार मध्यरात्रि के आसपास घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया.

उन्होंने कहा कि आतंकियों की मौजूदगी का पता चलने के बाद उन्हें समर्पण का अवसर दिया गया. हालांकि उन्होंने तलाशी दल पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी कार्रवाई की. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गये.

पुलिस के मुताबिक, मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान अबु राफिया उर्फ उस्मान और सैफुल्लाह के रूप में हुई. दोनों पाकिस्तानी नागरिक हैं. उन्होंने बताया कि मारे गए तीसरे आतंकी की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है.

सोपोर में हुए आतंकी हमले में शामिल थे 2 आतंकी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि राफिया 2016 से घाटी में सक्रिय था. वह और सैफुल्लाह कई आतंकी हमलों में शामिल थे. इसके साथ ही मुठभेड़ स्थल से हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किये गये हैं.

पुलिस ने बताया कि मारे गये दो आतंकवादी एक जुलाई को सोपोर में सुरक्षाबलों पर हमले में शामिल थे. सोपोर हमले में सीआरपीएफ के एक जवान और एक नागरिक की जान चली गयी थी.

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने पुलिस और सुरक्षा बलों को इस 'बडी कामयाबी' के लिए बधाई दी.

ये भी पढ़ें सचिन पायलट को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- कांग्रेस में योग्यता पर कम विश्वास आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं सचिन पायलट, कांग्रेस मनाने में नाकाम- सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget