एक्सप्लोरर

केवडिया: पीएम मोदी की यात्रा के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट बरामद

शुरुआती जांच में पता चला कि फिनाविया ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा. हालांकि इस सुसाइड नोट में क्या लिखा है वो अभी पता नहीं चल पाया है.

केवडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केवडिया यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात प्रदेश पुलिस के एक उप निरीक्षक (पीएसआई) ने आज अपने साथी की सर्विस रिवाल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली. अमरेली के पुलिस उपाधीक्षक आर डी ओजा ने बताया कि आत्महत्या करने वाले पीएसआई की पहचान एन सी फिनाविया (29) के तौर पर की गई है. उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक नवसारी जिले में स्थानीय अपराध शाखा में तैनात थे और आज केवडिया सर्किट हाउस के बाहर उन्हें प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था.

उन्होंने बताया कि फिनाविया ने सुबह साढ़े दस बजे गोली मार कर आत्महत्या कर ली. ओजा ने नर्मदा जिले के केवडिया पुलिस थाने में इस घटना के संबंध में एक शिकायत दर्ज करायी है. यह घटना उस वक्त हुई जब मोदी केवडिया के दौरे के दौरान स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के आसपास के क्षेत्र में निर्मित पर्यटक सुविधाओं का जायजा ले रहे थे. अधिकारी ने बताया कि फिनाविया की इस कथित आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. केवडिया में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के सुरक्षा बंदोबस्त का वह हिस्सा थे.

पुलिस उपाधीक्षक ने कहा, ''फिनाविया ने अपने दोस्त एम बी कोंकणी से हथियार के साथ तस्वीर लेने के लिए रिवाल्वर मांगी. लेकिन जैसे ही कोंकणी ने अपना रिवाल्वर फिनाविया को दिया, उसने सिर पर रखकर गोली मार ली.'' उन्होंने कहा कि फिनाविया की मौके पर ही मौत हो गयी, उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

सरदार सरोवर बांध में पूरा भर जाने के मौके पर सरकार की ओर से आयोजित ''नमामि देवी नर्मदे महोत्सव'' में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवडिया में हैं. गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी प्रधानमंत्री के साथ मौके पर मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget