एक्सप्लोरर

गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद बीजेपी MLA टी राजा को मिली जमानत, पैंगबर मोहम्मद पर की थी विवादित टिप्पणी

MLA T Raja Singh: एमएलए टी राजा सिंह ने स्टैंड-एप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और धर्म विशेष की आलोचना करते हुए वीडियो जारी किया था. यहीं से पूरा विवाद शुरू हुआ.

Prophet Muhammad Row: पैंगबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर तेलगांना के बीजेपी विधायक टी राजा सिंह (T Raja Singh) को कोर्ट ने जमानत दे दी है. साथ ही तत्काल रिहा करने का आदेश दिया. इसके बाद उन्हें पुलिस ने रिहा कर दिया. तेलंगाना पुलिस ने उन्हें आज ही गिरफ्तार किया था. इसके बाद विवादास्पद टिप्पणी के मामले में पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया. साथ ही पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर यह भी पूछा कि क्यों ना उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए.

दरअसल, विवादास्पद टिप्पणी के मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया जब उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर कई लोगों ने हैदराबाद में धरना-प्रदर्शन किया. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सिंह को पहले हिरासत में लिया गया और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

राजा सिंह को गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई. अदालत ने राजा सिंह के वकील के इस तर्क को स्वीकार कर लिया कि पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तारी से पहले दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-41 के तहत उनके मुवक्किल को नोटिस जारी नहीं किया था.

राजा के वकील ने कहा कि पुलिस ने उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पालन नहीं किया, जिसके तहत सात साल से कम सजा वाले मामलों में गिरफ्तारी से पहले नोटिस दिया जाना चाहिए. अदालत परिसर में उस हल्के तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब राजा सिंह के समर्थकों और विरोधियों ने नारेबाजी की. पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर जमा लोगों को तितर-बितर किया.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

हैदराबाद के गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक टी राजा सिंह अपनी कट्टर धार्मिक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं और इस वजह से सुर्खियों में भी बने रहते हैं. बीजेपी विधायक ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और धर्म विशेष की आलोचना करते हुए सोमवार को एक वीडियो जारी किया था. वीडियो में सिंह कथित तौर पर एक धर्म विशेष के खिलाफ कुछ टिप्पणी करते दिख रहे हैं. फारुकी ने हाल ही में हैदराबाद में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी थी.

सिंह के समर्थकों का दावा है कि उन्होंने ने अपनी टिप्पणी में किसी धर्म विशेष का या धार्मिक व्यक्ति का नाम नहीं लिया है. गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई एक विवादित टिप्पणी के लिए बीजेपी ने अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा और पार्टी की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल को निलंबित किया था.

इन नेताओं के बयानों को लेकर भारत के अलावा विदेशों में भी प्रदर्शन हुए थे. कई इस्लामिक देशों ने इस पर आपत्ति भी जताई थी और भारत के समक्ष इस मुद्दे को आधिकारिक रूप से भी उठाया था. इस विवाद के बाद भाजपा ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा था कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धर्म के पूजनीय लोगों का अपमान स्वीकार नहीं करती.

यह भी पढ़ें-

Delhi High Court: प्रॉपर्टी पर हक को लेकर अदालत के दरवाजे पर पहुंचे 97 साल के बुजुर्ग, जानिए क्या है मामला

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और जजों को रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली सुविधाओं में इजाफा, जानिए सरकार ने क्या किए बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी के बाद अब ऋतब्रत गुट ने EC को भेजे नाम, सब में तृणमूल कांग्रेस
ममता बनर्जी के बाद अब ऋतब्रत गुट ने EC को भेजे नाम, सब में तृणमूल कांग्रेस
TMC पर राहुल गांधी का बड़ा मैसेज, 'यह लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी की नहीं, यह...'
TMC पर राहुल गांधी का बड़ा मैसेज, 'यह लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी की नहीं, यह...'
'अब ममता अकेली...', TMC का सिंबल फ्रीज होने पर बोले दिलीप घोष
'अब ममता अकेली...', TMC का सिंबल फ्रीज होने पर बोले दिलीप घोष
ममता बनर्जी को EC से लगा झटका तो सायोनी घोष बोलीं, 'ये बता कि...'
ममता बनर्जी को EC से लगा झटका तो सायोनी घोष बोलीं, 'ये बता कि...'

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ढाका-लंदन की फ्लाइट में बवाल, यात्रियों के बीच चले लात-घूंसे - वीडियो
ढाका-लंदन की फ्लाइट में बवाल, यात्रियों के बीच चले लात-घूंसे - वीडियो
नीतीश कुमार की अगुवाई में आज जदयू की बैठक, RJD के ऑफर पर होगी चर्चा?
नीतीश कुमार की अगुवाई में आज जदयू की बैठक, RJD के ऑफर पर होगी चर्चा?
EC को ममता बनर्जी ने रात में ही दे दिया जवाब, TMC के लिए नाम भी सौंपे
EC को ममता बनर्जी ने रात में ही दे दिया जवाब, TMC के लिए नाम भी सौंपे
ट्रॉफी लेते समय श्रेयस अय्यर ने किया कुछ ऐसा, जीता दिल; वीडियो वायरल
ट्रॉफी लेते समय श्रेयस अय्यर ने किया कुछ ऐसा, जीता दिल; वीडियो वायरल
ये हैं 2026 की 9 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, जिन्हें देखकर दर्शकों ने पीटा माथा
ये हैं 2026 की सबसे खराब फिल्में, ओटीटी पर भी देखने की न करें गलती
ममता बनर्जी को EC से लगा झटका तो सायोनी घोष बोलीं, 'ये बता कि...'
ममता बनर्जी को EC से लगा झटका तो सायोनी घोष बोलीं, 'ये बता कि...'
अमृतसर में ASI की गोली मारकर हत्या, भगवंत मान सरकार ने किया 1 करोड़ मुआवजे का ऐलान
अमृतसर में ASI की गोली मारकर हत्या, भगवंत मान सरकार ने किया 1 करोड़ मुआवजे का ऐलान
How To Make Cheese At Home: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा चीज़? इन सामान की पड़ेगी जरूरत
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा चीज़? इन सामान की पड़ेगी जरूरत
Embed widget