एक्सप्लोरर

एक ऐसा प्रोफेसर जिसने गणित और विज्ञान की जटिलताओं को बना दिया आसान

प्रोफेसर यशपाल देश के ऐसे शिक्षाविद् थे जिन्होंने गणित और विज्ञान की जटिलताओं को बड़े ही आसान तरीके से हल करके लोगों को इन विषयों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया.

नई दिल्ली: देश में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने में जिन लोगों ने सबसे अधिक योगदान दिया उनमें एक प्रमुख नाम प्रोफेसर यशपाल का भी हैं. आज प्रोफेसर यशपाल का जन्मदिन है. विलक्षण प्रतिभा के धनी प्रो यशपाल के शिक्षा को बोझ रहित बनाने के लिए किए गए प्रयासों से ही भारत के एजूकेशन सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिली. आइए जानते हैं प्रोफेसर यशपाल के जीवन से जुड़ी खास बातें-

विज्ञान और गणित को लोकप्रिय बनाने के लिए यशपाल ने कई प्रयास किए. जिसमें से उनके दूरदर्शन प्रसारित होने वाले साइंस पर आधारित कार्यक्रम टर्निंग प्वाइंट का बहुत बड़ा योगदान रहा. प्रोफेसर यशपाल स्वयं इस कार्यक्रम को होस्ट करते थे और आसान तरीकों से विज्ञान और गणित की जटिलताओं को हल करते थे.

National Mathematics Day: जानें, क्यों सेलिब्रेट किया जाता है ये खास दिन

उनका मकसद गणित और विज्ञान को आम इंसान के बीच लोकप्रिय बनाना था. इसीलिए वे 90 साल की उम्र में भी वे संचार के विभिन्न माध्यमों का उपयोग कर लोगों के जटिल से जटिल सवालों का बड़े ही आसान ढंग से जवाब देते थे.

अमूल दूध ऐसे ही नहीं पीता है इंडिया, इसके पीछे थी डॉक्टर वर्गीज कुरियन की कड़ी मेहनत

शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण प्रदान किया. उनका जन्म 26 नवंबर 1926 को पाकिस्तान में हुआ था. पंजाब यूनिवर्सिटी से भौतिक विज्ञान की पढ़ाई पूरी की और बाद में पीएचडी की उपाधि हासिल की.

कठोर फैसले लेने में बाला साहेब से कम नहीं हैं उद्धव ठाकरे, हर बार संकट में साबित की अपनी प्रतिभा

प्रोफेसर यशपाल ने मुंबई स्थित टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान से अपने करियर की शुरूआत की. बाद में वे वर्ष 1973 में अहमदाबाद स्थित अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के पहले निदेशक बनाए गए. योजना आयोग के वे मुख्य सलाहकार भी रहे.

प्रोफेसर यशपाल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष भी रहे. वर्ष 2007-12 तक वे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति रहे. प्रोफेसर यशपाल बच्चों को विज्ञान पढ़ाने पर अधिक जोर देते थे उनका कहना था जीवन में विज्ञान की शिक्षा व्यक्ति को दुनिया को समझने का नजरिया देती है.

बच्चों के सवालों का जवाब देना प्रोफेसर यशपाल को बहुत पसंद था. वे अधिकतर समय बच्चों के बीच गुजारते थे. कैसर जैसी बीमारी होने के बाद भी अतिंत सांस तक शिक्षाविद् बने रहे और लोगों को प्रेरित करते रहे. 24 जुलाई 2017 को उत्तर प्रदेश के नोएडा में उनका निधन हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget