एक्सप्लोरर

अमूल दूध ऐसे ही नहीं पीता है इंडिया, इसके पीछे थी डॉक्टर वर्गीज कुरियन की कड़ी मेहनत

भारत को दुध के मामले में आत्मनिर्भर बनाने में डॉ वर्गीज कुरियन का बड़ा योगदान है. देश में उनके ही प्रयासों से ऑपरेशन फ्लड यानि श्वेत क्रांति शुरू हुई.

नई दिल्ली: अमूल दूध पीता है इंडिया.... जिन लोगों ने इस विज्ञापन को टेलीविजन पर देखा है वे डॉ. वर्गीज कुरियन को अच्छे तरह से जानते होंगे. डॉ वर्गीज को भारत में श्वेतक्रांति का जनक कहा जाता है. इन्हें मिल्क मैन के नाम से भी जाना जाता है.

देश में दूध की नदियां बहाने वाले डॉ वर्गीज एक कैमिकल इंजीनियर थे. लेकिन एक किसान नेता त्रिभुवनदास पटेल के कहने पर उन्होने गांधी जी के सहकारिता के फार्मूले को अपनाते हुए तरक्की की ऐसी परिभाषा गढ़ी जिसका लोहा भारत ने ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया ने माना.

गुजरात के एक खेड़ा गांव से शुरू किए गए प्रयासों से डॉ. वर्गीज कुरियन ने देश के किसानों की दिशा और दशा ही बदल दी.

तमिलनाडु: चूल्हे पर इडली बनाकर 1 रुपये में बेचती है ये बुजुर्ग महिला, मिला LPG कनेक्शन

आजादी के बाद भारत में दुग्ध प्रबंधन की कोई उचित व्यवस्था नहीं थी. किसानों के पास पशुधन तो था लेकिन उससे पैदा होने वाले दूध को किस तरह से बाजार में बेचा जाए इसके लिए उनके पास कोई व्यवस्था नहीं थी. इस समस्या से किसान परेशान थे.

वायरल वीडियो: गुजरात के जूनागढ़ में रात को सड़क पर टहलने निकला शेरों का झुंड

इसके लिए एक कुशल प्रबंधन करने वाले एक योग्य व्यक्ति की जरूरत थी. 26 नवंबर 1921 में केरल की कालीकट में जन्में डा वर्गीज कुरियन ने इस समस्या का हल निकाला और ऐसी व्यवस्था शुरू की जो विश्व का सबसे बड़ा कृषि विकास कार्यक्रम बन गया.

गुजरात: सूरत के बाजार में ट्रांसजेंडर की 'नो एंट्री', जानिए प्रतिबंध की वजह

उनके इसी प्रयास के कारण भारत 1998 में दुध का सबसे बड़ा उत्पादक देश बन गया. डॉ. वर्गीज की कोशिशें यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने डेयरी कार्य को भारत की सबसे बड़े आत्मनिर्भर उद्योग के रूप में तब्दील कर दिया.

अमूल इंडिया के उत्पादों की मांग पूरे देश में जोर पकड़ने लगी. डॉ. वर्गीज ने एक तरह से चमत्कार कर दिया था. पूरी दुनिया इस चमत्कार से हैरान थी. डा. वर्गीज ने भैंस के दूध से पाउडर बनाने की तकनीक विकसित कर ली थी जो एक चुनौती थी.

डा.वर्गीज का कहना था कि जहां लक्ष्य और चुनौती न हों वहां काम करने का कोई मतलब नहीं. डॉ. वर्गीज के इस योगदान के चलते उन्हें पद्म विभूषण, विश्व खाद्य पुरुस्कार और मैग्सेसे पुरस्कार से नवाजा गया. जब डा. वर्गीज कुरियन को जब विश्व खाद्य पुरस्कार प्रदान किया गया तो इस पुरस्कार को उन्होने देश के किसानों को समर्पित कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget