एक्सप्लोरर

NIA ने दाऊद समेत D-Company के 7 लोगों पर दर्ज की UAPA के तहत FIR, भारत में आतंकी साजिश रचने का आरोप

D-Company: दाऊद को 1993 के बम ब्लॉस्ट का मास्टरमाइंड माना जाता है. NIA की जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद सभी आरोपियों पर UAPA के तहत कार्रवाई की जायेगी.

Ministry Of Home Affairs: भारतीय जांच एजेंसी (NIA) ने अंडरवर्ल्ड़ डॉन दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील समेत डी कंपनी (D-Company) के सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. जांच एजेंसी का दावा है कि ये लोग भारत में हो रही आतंकी गतिविधियों में संलिप्त हैं. इनका कनेक्शन पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद, जमात-उद-दावा और आलकायदा जैसे आतंकी संगठनों से है.

दाऊद को 1993 के बम ब्लॉस्ट का मास्टरमाइंड माना जाता है. NIA की जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद सभी आरोपियों पर UAPA के तहत कार्रवाई की जायेगी. मिली जानकारी के मुताबिक यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

छोटा शकील, जावेद चिकना के साथ मिलकर दाऊद ने खड़ा किया था अपना नेटवर्क

NIA के मुताबिक भारत में कई स्थानों पर छोटा शकील, जावेद चिकना, इकबाल मिर्ची और अन्य लोगों के साथ मिलकर दाऊद ने अपना नेटवर्क खड़ा किया था. यह लोग रसूखदार, बिजनेसमैन को अपना निशाना बनाते थे. एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भारत भर में हुई कई राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में दाऊद की संलिप्तता के बारे में हमारे साथ जानकारी साझा की गई थी.

सोशल मीडिया के जरिये कर रहा है बातचीत

वह भारत में लोगों को भर्ती कर रहा है और भर्ती किये गये लोग दाऊद की देश में दंगा जैसी स्थिति पैदा करने में मदद कर रहे हैं. एनआईए ने जानकारी दी है कि दाऊद भारत में अपने गुर्गों से बातचीत करने के लिये सोशल मीडिया का सहारा लेता है. एजेंसी ने इनमें से कुछ संवादों को इंटरसेप्ट भी किया है. एनआईए ने अपनी जांच में पाया कि देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिये एक बड़ी साजिश रची जा रही है. 

NIA ने दाऊद के सहयोगी को यूएई से किया था गिरफ्तार

पिछले दिनों भारतीय जांच एजेंसी ने 1993 के बम ब्लॉस्ट को मोस्ट वांटेड आतंकी अबु वक्र को यूएई से गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है. यह गिरफ्तारी यूएई की एजेंसियों के सहयोग से की गई है. रिपोर्टस के मुताबिक, जल्द ही अबु वक्र को अब भारत लाया जायेगा. अबु वक्र को दाऊद का करीबी माना जाता है. उसकी गिरफ्तारी के लिये जांच एजेंसियां काफी दिनों से प्रयास कर रहीं थी. उसके काफी दिनों से पाकिस्तान और यूएई में छिपे होने की जानकारी मिल रही थी.

आईएसआई ने दाऊद और उसके गिरोह का किया था इस्तेमाल

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने उसके गिरोह का इस्तेमाल करके मुंबई को दहलाया था और बदले में दाऊद को कराची में शरण दी थी.12 मार्च 1993 की काली तारीख मुंबई कभी नहीं भूल सकती. एक के बाद एक 13 बम धमाकों ने शहर को दहला दिया था. 257 लोगों की जान गई थी और 750 लोग घायल हुए थे.

Telangana: ‘संविधान फिर से लिखने’ वाली टिप्पणी पर मुख्यमंत्री KCR की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, BJP दर्ज कराएगी देशद्रोह का मामला

Kashmir संबंधी पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी के बाद KFC ने माफी मांगी, Pizza Hut ने दी ये सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, शव को बोरी में भरकर फरार
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, शव को बोरी में भरकर फरार
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget