एक्सप्लोरर

Kashmir संबंधी पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी के बाद KFC ने माफी मांगी, Pizza Hut ने दी ये सफाई

केएफसी अमेरिका स्थित कंपनी यम की सहायक कंपनी है. यम के पास पिज्जा हट और टैको बेल जैसे क्यूएसआर ब्रांड भी हैं.

KFC Apologises On Kashmir Post: त्वरित सेवा रेस्तरां (क्यूआरएस) श्रृंखला केएफसी ने सोशल मीडिया पर कश्मीर संबंधी पोस्ट को लेकर लोगों की नाराजगी के बाद सोमवार को माफी मांगी. सोशल मीडिया पर कंपनी की पाकिस्तान स्थित फ्रेंचाइजी की पोस्ट में कश्मीर के अलगाववादियों का समर्थन किया गया है. ट्विटर पर केएफसी इंडिया के आधिकारिक अकाउंट से जारी संदेश में कहा गया, ‘‘हम उस पोस्ट के लिए दिल से माफी मांगते हैं, जिसे देश के बाहर से केएफसी के कुछ सोशल मीडिया पर प्रकाशित किया गया. हम भारत का सम्मान करते हैं और सभी भारतीयों की गर्व के साथ सेवा करने के अपने संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध हैं.’’

एक अन्य क्यूएसआर श्रृंखला पिज्जा हट ने भी बयान जारी करके कहा है कि वह सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट की सामग्री से न तो सहमत है और न ही उसका समर्थन करता है. सोशल मीडिया पर केएफसी के अकाउंट से एक संदेश पोस्ट किया गया था जिसमें कश्मीर के अलगाववादियों का समर्थन किया गया था। पोस्ट में लिखा था ‘‘कश्मीर कश्मीरियों का है.’’

केएफसी अमेरिका स्थित कंपनी यम की सहायक कंपनी है. यम के पास पिज्जा हट और टैको बेल जैसे क्यूएसआर ब्रांड भी हैं. केएफसी ने जून 1995 में बेंगलुरु में एक रेस्तरां खोलकर आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में प्रवेश किया था. अब यह अपने फ्रेंचाइजी भागीदारों के माध्यम से भारत में 450 से अधिक रेस्तरां का संचालन करता है.

इससे पहले रविवार को हुंडई मोटर्स को भी इसी तरह की मुसीबत का सामना करना पड़ा था, जब एक पाकिस्तानी डीलर ने सोशल मीडिया पर कश्मीरी अलगाववादियों का समर्थन करने वाली सामग्री पोस्ट कर दी थी.

हुंडई के पाकिस्तानी डीलर के ट्विटर अकाउंट से जो संदेश पोस्ट किया गया था उसमें ‘कश्मीर एकता दिवस’ का समर्थन किया गया था, उनके संघर्ष को ‘स्वतंत्रता संघर्ष’ कहा गया. इस पोस्ट के बाद ट्विटर पर ‘हैशटैग बॉयकाट हुंडई ट्रेंड’ करने लगा और कई लोग हुंडई के उत्पाद नहीं खरीदने की अपील करने लगे. इसके बाद हुंडई मोटर्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर एक संदेश जारी कर स्पष्ट किया था कि वह भारतीय बाजार के प्रति प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें: 'सुनो योगी-सुनो केजरीवाल', पीएम मोदी के लोकसभा में बयान के बाद दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच ट्विटर वॉर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget