एक्सप्लोरर

'मेरी मां के आंसू तब गिरे जब...', गृहमंत्री अमित शाह को प्रियंका गांधी का जवाब

संसद सत्र के दौरान मंगलवार (29 जुलाई, 2025) को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने उस समय को याद किया, जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या हुई थी और अपनी मां के आंसूओं का जिक्र किया.

संसद में ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा के दौरान मंगलवार (29 जुलाई, 2025) को प्रियंका गांधी वाड्रा ने उस समय का जिक्र किया, जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या हुई थी. प्रिंयका गांधी वाड्रा ने कहा कि मेरी मां (सोनिया गांधी) की आंखों से आंसू तब गिरे थे, जब उनके पति को आतंकवादियों ने शहीद किया, जब वह मात्र 44 साल की थी. 

प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे कहा कि आज मैं इस संसद में खड़ी हूं और बहस कर रही हूं तो सिर्फ इसलिए, क्योंकि मैं उनका दर्द जानता हूं. देश का नेतृत्व सिर्फ श्रय लेने से नहीं होता, सफलता और विफलता दोनों की जिम्मेदारी लेने से होता है. क्या लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, एनएसए की नहीं है.

'कितने भी ऑपरेशन चला लें, सच्चाई से नहीं छिप सकते'

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'आज इस सदन में बैठे ज़्यादातर लोगों के पास सुरक्षा कवच है, लेकिन उस दिन पहलगाम में 26 लोगों को उनके परिवारों के सामने मार दिया गया. उस दिन बैसरन घाटी में जितने भी लोग मौजूद थे, उनके पास कोई सुरक्षा नहीं थी. आप चाहे कितने भी ऑपरेशन चला लें, सच्चाई से नहीं छिप सकते.'

प्रतिशोध के साथ सभी की रक्षा का प्रण

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सोने का ताज नहीं है, बल्कि कांटों का ताज है. जब सरकार झूठी और कायर हो तो बहादुर से बहादुर सेना को भी कमजोर कर देती है. देश को प्रतिशोध के साथ सभी की रक्षा का प्रण चाहिए, सेना की शक्ति के साथ सरकार की सच्चाई भी चाहिए. 

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए वाड्रा ने कहा, 'देशभक्त शहीद इंदिरा गांधी जी, जिन्होंने सफल कूटनीति के बल पर अमेरिका के राष्ट्रपति का सामना करके पाकिस्तान का विभाजन कराया, बांग्लदेश बनाया और कई पाकिस्तानियों सैनिकों को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर किया, लेकिन उन्होंने कभी इसका श्रेय नहीं लिया. 

भारत का मकसद नहीं हुआ पूरा

उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का मकसद सिर्फ पाकिस्तान को सबक सिखाना था तो हमारा मकसद अभी अधूरा है, क्योंकि हमारी कूटनीति विफल रही है. इसका प्रमाण यही है कि एक पाकिस्तानी जनरल, जिसके हाथ खून से रंगे थे, अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ बैठकर लंच खा रहे थे.

गांधी ने कहा, 'अगर ऑपरेशन सिंदूर का मकसद आतंकवाद को खत्म करने का था तो पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र संघ के आतंकवाद विरोधी समिति का अध्यक्ष चुने जाने से इस मकसद को धक्का लगा है. सत्तारूढ़ पार्टी ने अनेक पहलुओं पर बात की, लेकिन यह नहीं बताया कि पहलगाम आतंकी हमला क्यों हुआ, कैसे हुआ?'

ये भी पढ़ें:- 'वोटर आईडी से पाकिस्तानी चॉकलेट तक', अमित शाह ने खोलकर रख दिया पहलगाम आतंकियों का पाक कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget