एक्सप्लोरर

Coronavirus पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया वीडियो, कहा- आइए मिलकर इस महामारी को परास्त करें

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित 75 लोगों में 17 विदेशी नागरिक हैं.दुनिया भर में कोरोना वायरस से कम से कम 4,600 लोगों की मौत हुई है.

नई दिल्ली: दुनिया भर में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत में इससे प्रभावितों की संख्या 75 हो गई है. इसके अलावा कोरोना से देश में पहली मौत का मामला भी सामने आया है. कर्नाटक के कलबुर्गी में कोरोना ने 76 साल के बुजुर्ग की जान ली है. अब इसे लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक वीडियो संदेश जारी किया है.

प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ''आज दुनिया के तमाम देशों समेत हमारा देश भी कोरोना वायरस जैसी महामारी चपेट में है. एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कुछ छोटी-छोटी सावधानियां करके हम इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं. आइए मिलकर इस महामारी को परास्त करें.''

देश में कोरोना वायरस की चपेट में आए 75 लोग

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित 75 लोगों में 17 विदेशी नागरिक हैं. इनमें 16 इटली के हैं और कनाडा का एक नागरिक है. इन आंकड़ों में केरल के वे तीन मरीज भी शामिल हैं जिन्हें स्वस्थ होने के बाद पिछले महीने अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. दिल्ली में कोरोना वायरस के 6 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 10, कर्नाटक में 4, महाराष्ट्र में 11 और लद्दाख में तीन मामले सामने आए हैं. राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और आंध्र प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है.

दुनिया भर में कम से कम 4,600 लोगों की मौत

इस वायरस के संक्रमण से अभी तक दुनिया भर में कम से कम 4,600 लोगों की मौत हुई है और करीब 1,25,293 लोगों में इसके संक्रमण की पुष्टि हुई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है. इस बीच पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) के वैज्ञानिक लगभग 11 आइसोलेट्स खोजने में सफल रहे हैं, लेकिन टीके को विकसित करने में कम से कम डेढ़ से दो साल लगेंगे.

यह भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश: सियासी संकट के बीच राज्यपाल से मिले सीएम कमलनाथ, फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget