एक्सप्लोरर

PM Modi Nepal Visit: बुद्ध पूर्णिमा पर लुम्बिनी जायेंगे प्रधानमंत्री, नेपाल के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर भी होगी चर्चा

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बताया कि लुम्बिनी में दोनों देशों के प्रधानमंत्री द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और भारत-नेपाल सहयोग तथा साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान करेंगे.

PM Modi Nepal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अधिकारिक दौरे पर नेपाल के लुम्बिनी जायेंगे जो महात्मा बुद्ध की जन्मस्थली है. प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के बीच पनबिजली परियोजना, कारोबार, निवेश, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों पर चर्चा होगी.

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी नेपाल के अपने समकक्ष शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर 16 मई को लुम्बिनी जायेंगे. वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह पांचवीं नेपाल यात्रा होगी.

किन मुद्दों पर होगी चर्चा ?

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बताया कि लुम्बिनी में दोनों देशों के प्रधानमंत्री द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और भारत-नेपाल सहयोग तथा साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान करेंगे. एक सवाल के जवाब में क्वात्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री की नेपाल यात्रा के दौरान पनबिजली परियोजना, कारोबार, निवेश, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों एवं विकासात्मक सहयोग पर चर्चा होगी.

सीमा मुद्दे के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस विषय पर चर्चा के लिये दोनों देशों के बीच स्थापित तंत्र हैं. पनबिजली परियोजनाओं का जिक्र करते हुए विदेश सचिव ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध में पनबिजली का काफी महत्वपूर्ण स्थान है तथा भारत ने नेपाल में पनबिजली के क्षेत्र में काफी निवेश किया है.

एक समारोह को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री

क्वात्रा ने कहा कि दोनों देशों के बीच पनबिजली का कारोबार व्यापक रूप ले चुका है और इस बारे में दोनों के बीच लगातार वार्ता जारी है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई प्रत्यक्ष घोषणा होगी या नहीं, इस बारे में अभी कुछ कहना उचित नहीं होगा. क्वात्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री लुम्बिनी में मायादेवी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. उनका नेपाल सरकार के तहत आने वाले लुम्बिनी विकास ट्रस्ट द्वारा बुद्ध जयंती के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है.

इसके अलावा प्रधानमंत्री वहां प्रस्तावित बौद्ध संस्कृति एवं धरोहर केंद्र के शिलान्यास समारोह में भी हिस्सा लेंगे. लुम्बिनी में दोनों देशों के प्रधानमंत्री द्विपक्षीय वार्ता करेंगे तथा भारत-नेपाल सहयोग तथा साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान करेंगे. उन्होंने कहा कि मोदी की यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित उच्च स्तरीय सम्पर्क को जारी रखने तथा हमारे पड़ोस प्रथम नीति के अनुरूप है जो भारत और नेपाल के लोगों के बीच सभ्यातागत धरोहर को साझा करती है.

बुद्ध जयंती पर विशेष कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा 

मोदी बुद्ध जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. लुम्बिनी दक्षिणी नेपाल के तराई क्षेत्र में स्थित है और बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिये पवित्र स्थल माना जाता है क्योंकि भगवान बुद्ध का जन्म वहां हुआ था. नेपाल में भूकंप के बाद पुनर्निमाण कार्य में भारत के सहयोग के संदर्भ में क्वात्रा ने कहा कि भूकंप के बाद पुनर्निर्माण कार्य की दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों एवं लोगों से लोगों के बीच संपर्क में महत्वपूर्ण भूमिका है.

उन्होंने कहा कि पुनर्निर्माण के इस कार्य में भारत, नेपाल के साथ सहयोग कर रहा है और इसमें 28 सांस्कृतिक स्थल से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं. पंचेश्वर परियोजना के संबंध में एक सवाल के जवाब में विदेश सचिव ने कहा कि इस बारे में दोनों पक्षों के बीच चर्चा जारी है तथा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने में तेजी लाने पर जोर दिया जा रहा है.

Ukraine-Russia War: यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास फिर से खुलेगा, रूसी हमले के चलते किया गया था बंद

JK Bus Fire: कटरा से जम्मू जा रही बस में लगी आग, 4 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget