एक्सप्लोरर

पीएम मोदी आज 2 हजार रेलवे प्रोजेक्ट्स की करेंगे शुरुआत, 41 हजार करोड़ होंगे खर्च, 553 स्टेशन की बदलेगी काया

Amrit Bharat Station Scheme: प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे. इन स्टेशनों का पुर्नविकास 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से होगा.

Railway Projects Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (26 फरवरी) को 41 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लगभग दो हजार रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया जाएगा. एक्स पर एक पोस्ट में, पीएम मोदी ने कहा, "आज हमारे रेलवे के लिए एक ऐतिहासिक दिन है! दोपहर 12:30 बजे, 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की 2000 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की जाएंगी."

पीएम मोदी ने लिखा कि यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 553 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा. इनकी आधारशिला रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि पूरे भारत में ओवरब्रिज और अंडरपास का भी उद्घाटन किया जाएगा. ये कार्य लोगों के लिए 'ईज ऑफ लिविंग' को आगे बढ़ाएंगे. 

553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे पीएम
रेलवे स्टेशनों पर विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे. 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले इन स्टेशनों का 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा. ये स्टेशन शहर के दोनों किनारों को एकीकृत करते हुए 'सिटी सेंटर' के रूप में कार्य करेंगे. उनमें आधुनिक यात्री सुविधाएं जैसे छत प्लाजा, सुंदर भूदृश्य, इंटर मॉडल कनेक्टिविटी, बेहतर आधुनिक अग्रभाग, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, कियोस्क, फूड कोर्ट आदि होंगी.

इन्हें पर्यावरण अनुकूल और दिव्यांग अनुकूल के रूप में पुनर्विकसित किया जाएगा. इन स्टेशन भवनों का डिज़ाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा.  इसके अलावा, प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश में गोमती नगर स्टेशन का उद्घाटन करेंगे, जिसे लगभग 385 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया गया है. भविष्य में यात्रियों की बढ़ती संख्या को पूरा करने के लिए, इस स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान सुविधाओं को अलग कर दिया गया है. यह शहर के दोनों किनारों को एकीकृत करता है.

इस केंद्रीय वातानुकूलित स्टेशन में आधुनिक यात्री सुविधाएं जैसे एयर कॉनकोर्स, कंजेशन फ्री सर्कुलेशन, फूड कोर्ट और ऊपरी और निचले बेसमेंट में पर्याप्त पार्किंग स्थान है. प्रधानमंत्री 1500 रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास का शिलान्यास व उद्घाटन भी करेंगे। ये रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हैं. इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 21,520 करोड़ रुपये है. 

यह भी पढ़ें:-

US Presidential Elections: 'कहानी अभी खत्म नहीं हुई है' राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप से पिछड़ने पर और क्या बोलीं निक्की हेली 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान में पास हुआ रेजोल्यूशन 
गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान में पास हुआ रेजोल्यूशन 
'Don't Go. Bomb Hai, Please'... इंडिगो फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
'Don't Go. Bomb Hai, Please'... इंडिगो फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
सहारनपुर से कोलकाता एयरपोर्ट तक... मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'
मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget