एक्सप्लोरर

COVID 19: पीएम मोदी ने कोविड-19 के हालात की समीक्षा की, अमित शाह और मनसुख मांडविया रहे मौजूद

देशभर में कोविड-19 के मामलों में गिरावट के बीच पीएम मोदी ने कोरोना के हालात की समीक्षा बैठक की है. जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया मौजूद रहे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोविड-19 के हालात की समीक्षा के लिए बुधवार को एक बैठक की अध्यक्षता की है. जिसकी जानकारी सरकारी सूत्रों से मिली है. सरकारी सूत्रों के अनुसार बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया.

बैठक ऐसे समय में हुई है जब देशभर में कोविड-19 के मामलों में गिरावट देखी जा रही है और अधिकतर पाबंदियां हटा दी गयी हैं. बुधवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,575 नये मामले दर्ज किये गये और देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,29,75,883 हो गयी है, वहीं कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 46,962 रह गयी है.

फिलहाल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को सुबह आठ बजे तक अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 145 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 5,15,355 पर पहुंच गयी है. कोरोना एक्टिव मामलों में मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 98.69 प्रतिशत है.

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,986 मामलों की कमी दर्ज की गयी है. संक्रमण की दैनिक दर 0.51 प्रतिशत दर्ज की गयी, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.62 प्रतिशत दर्ज की गयी. इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,24,13,566 हो गयी है और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत दर्ज की गयी.

इसे भी पढ़ेंः
मतगणना से पहले चुनाव आयोग से मिला बीजेपी प्रतिनिधिमंडल, धर्मेंद्र प्रधान बोले- हार के डर से निराधार आरोप लगा रहे हैं अखिलेश

 

चुनाव नतीजों से पहले गोवा के सीएम प्रमोद सावंत का कांग्रेस पर तंज, कहा- क्या पार्टी को उन पर नहीं है भरोसा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget