एक्सप्लोरर

चुनाव नतीजों से पहले गोवा के सीएम प्रमोद सावंत का कांग्रेस पर तंज, कहा- क्या पार्टी को उन पर नहीं है भरोसा?

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने मतगणना से पहले एक बार फिर दावा किया है कि बीजेपी ही बहुमत के साथ सत्ता में वापस लौटेगी.

गोवा विधानसभा समेत सभी पांच राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव परिणाम को लेकर इंतजार की घड़ी अब खत्म होने वाली है. इस बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कांग्रेस पर हमला बोला है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री सावंत ने कहा कि चुनाव परिणाम अभी आए नहीं हैं लेकिन पता नहीं कांग्रेस इतनी चिंतित क्यों है. क्या उन्हें अपने उम्मीदवारों पर भरोसा नहीं है? प्रमोद सावंत ने आरोप लगाया कि वो अपने उम्मीदवारों को अलग-थलग और दबाव में रख रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिना यह जाने की कौन जीत रहा है कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के ऊपर दबाव बनाने की कोशिश में जुटी है. एग्जिट पोल को लेकर उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ही बहुमत के साथ सत्ता में वापस लौटेगी.

गोवा में बीजेपी की ही बनेगी सरकार- सावंत

गोवा के सीएम ने कहा कि चुनाव परिणाम 10 मार्च को आने हैं लेकिन कांग्रेस अभी से ही चिंतित दिख रही है. बता दें कि ज्यादातर एग्जिट पोल में गोवा में बीजेपी बहुमत से दूर दिखाई दे रही है लेकिन मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत दोबारा सत्ता की कुर्सी पर बैठने के सपने को साकार होते देख रहे हैं. प्रमोद सावंत को भरोसा है कि प्रदेश में बीजेपी की ही सरकार बनेगी. गौरतलब है कि इस चुनाव में कांग्रेस ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के साथ गठबंधन किया था. जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. 

10 मार्च को मतगणना

दरअसल 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद सरकार नहीं बना पाई थी. उसे 17 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि 13 सीटों पर जीत हासिल करने वाली बीजेपी ने एमजीपी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सत्ता हासिल कर ली थी. इस चुनाव में उस वक्त आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुला था, जबकि एमजीपी 3 और अन्य पार्टियों ने 7 सीटों पर जीत हासिल की थी. अब 10 मार्च को नतीजों का इंतजार किया जा रहा है जब उम्मीदवारों के हार जीत को लेकर फैसला हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:

Punjab Election 2022: राघव चड्ढा का दावा - पंजाब में आएगी AAP की सूनामी, लोगों ने बनाया भगवंत मान को सीएम बनाने का मन

EVM को लेकर अखिलेश यादव के आरोपों के बाद इस अधिकारी पर गिरी गाज, चुनाव आयोग ने दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, जज ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, जज ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget