एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी में कल प्रधानमंत्री मोदी की पहली वर्चुअल रैली, 21 विधानसभाओं पर होगा कार्यक्रम

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में कल पीएम मोदी अपनी पहली वर्चुअल रैली को संबोधित करने जा रहे हैं. इस दौरान वेस्ट यूपी के पांच जिलों की 21 विधानसभाओं पर खासा इंतजाम किए गए हैं.

UP Election 2022: कोरोना संक्रमण के मद्देनजर चुनावी रैलियों पर लगी रोक के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वर्चुअल रैली करेंगे. बीते दिनों यूपी में एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियों और कार्यक्रम के बाद यह मोदी की पहली वर्चुअल रैली होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा से इस रैली का हिस्सा बनेंगे.

उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण का चुनाव पश्चिम से शुरू होगा. इसलिए प्रधानमंत्री की वर्चुअल रैली वेस्ट यूपी के पांच जिलों सहारनपुर, शामली, मुज़फ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्ध नगर जिलों की 21 विधानसभा को फोकस किया गया है. इन सभी विधानसभाओं के 98 मंडल में मौजूद 1,211 शक्ति केंद्र और 7,878 पोलिंग बूथों पर विशेष इंतज़ाम किये गए हैं. इन सभी स्थानों पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा.

फिलहाल पीएम के वर्चुअल सम्बोधन के लिए प्रदेश में कुल 98 स्थानों पर स्क्रीन लगाई गई है. इस लिस्ट में जिन 21 विधानसभा का ज़िक्र किया गया है, वहां प्रत्याशी ख़ुद बैठकर सम्बोधन कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे. जहां-जहां स्क्रीन लगाई गई है वहां 500 लोगों के बैठने का इंतज़ाम किया जा रहा है.

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र में एलईडी वैन के जरिये भी रैली का सीधा प्रसारण होगा. इस दौरान पीएम मोदी पहले चरण के तहत जिन विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं, वहां के मतदाताओं से संवाद भी करेंगे. बीजेपी सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं और प्रदेश की आवश्यकताओं पर चर्चा करेंगे.

गौरतलब है कि यूपी चुनाव के पहले चरण के लिए 11 जिलों की 58 सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होने हैं. चुनाव आयोग के रैलियों पर रोक के फैसले को देखते हुए बीजेपी की टीम वर्चुअल रैली की तैयारी में जुटी हुई थी. इसके लिए पार्टी ने अपनी सोशल मीडिया टीम और आईटी टीम को भी मजबूत किया है. बीजेपी के पास सभी 98 संगठनात्मक जिलों में आईटी संयोजक हैं.

UP Election: अखिलेश बोले- BJP के आपराधिक छवि के उम्मीदवारों का शतक पूरा होने में बस एक की कमी

एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने बताया कि वर्चुअल रैली के लिए लंबे समय से तैयारी की जा रही थी. इसे 31 जनवरी से अमल में लाना शुरू कर दिया गया है. सातवें यानी अंतिम चरण के चुनाव तक ऐसी 100 से ज्यादा रैलियों की योजना बनायी गयी है. इसमें थ्री डी स्टूडियो का सहारा भी लिया जाएगा. यानी अलग-अलग जगह बैठे नेता रैली में एक ही वर्चुअल मंच कर बैठे नजर आएंगे. फिलहाल लखनऊ का स्टूडियो तैयार हो गया है.

UP Assembly Elections 2022: अखिलेश पर वार, BJP पर निशाना, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सपा समझती है मुसलमान उसका कैदी है, आंख बंद कर वोट देगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन-रूस से तनातनी, जापान की सेना मिसाइल लॉन्च की ट्रेनिंग के लिए आएगी भारत
चीन-रूस से तनातनी, जापान की सेना मिसाइल लॉन्च की ट्रेनिंग के लिए आएगी भारत
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget