एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी मंजूरी

बता दें कि बहुमत का आंकड़ा न होने की वजह से किसी पार्टी ने सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया. राज्यपाल ने बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी को सरकार बनाने का न्यौता दिया.

मुंबई: मुंबई में आखिरकार राष्ट्रपति शासन लगेगा. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मोदी कैबिनेट की सिफारिश को मंजूरी दे दी है. राज्यपाल ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की थी. गृहमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल ने देखा कि चुनाव को बीते हुए 15 दिन हो चुके हैं और कोई भी राजनीतिक दल सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है. ऐसे में राष्ट्रपति शासन ही बेहतर विकल्प है.

बता दें कि बहुमत के आंकड़े के आभाव में किसी भी पार्टी ने सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया था. हालांकि राज्यपाल ने बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी को सरकार बनाने का न्यौता दिया. गौरतलब है कि राज्य में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. उसने 105 सीटों पर जीत दर्ज की लेकिन उसने सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया. सबसे पहले 9 नवंबर को राज्यपाल ने बीजेपी को सिंगल लार्जेस्ट पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का न्यौता दिया. इसके जवाब में बीजेपी ने कहा कि उसके पास संख्या मौजूद नहीं है.

इसके बाद 10 नवंबर को दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना को राज्यपाल ने सरकार बनाने का न्यौता दिया. इसके लिए शिवसेना ने 48 घंटे का समय मांगा, जिससे राज्यपाल ने इनकार कर दिया. इसके बाद शिवसेना ने राज्यपाल के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट में राज्यपाल के समय न देने के फैसले के खिलाफ मंगलवार को एक याचिका दायर की.

हिंदू महासभा ने पीएम, अमित शाह को चिट्ठी भेजी, कारसेवकों से मुकदमा वापस लेने की मांग की

11 नवंबर को एनसीपी को भी राज्यपाल ने सरकार बनाने का न्यौता दिया. इस पर एनसीपी को आज शाम साढ़े आठ बजे तक का समय दिया. सूत्रों का कहना है कि एनसीपी ने राज्यपाल को मंगलवार को सूचना दी कि उसके पास सरकार बनाने के लिए बहुमत नहीं है.

उधर राज्य में सरकार कैसे बने इसको लेकर आज एनसीपी प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस नेताओं के बीच बैठक हो रही है. एनसपी राज्य की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है. एनसीपी के पास 54 विधायक है. इसके अलावा कांग्रेस के पास 44 विधायक हैं. शिवसेना के पास 56 विधायक है. तीनों का मिलाकर ये आंकड़ा 154 होता है. राज्य में सरकार बनाने के लिए 145 विधायकों का समर्थन जरूरी है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget