एक्सप्लोरर

POCSO कानून के अपराधियों को नहीं मिले दया याचिका का अधिकार- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

महत्वपूर्ण है कि अगस्त 2019 तक पोक्सो कानून संसद के दोनों सदनों से पारित हो चुका है जिसमें नाबालिग बच्चों के यौन शोषण पर मृत्युदंड का प्रावधान है. देश के विभिन्न भागों में आए दिन नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म की वारदातें दर्ज होती हैं.

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नाबालिग बच्चों के साथ दुष्कर्म के अपराधियों के लिए दया याचिका का दरवाजा बंद करने की वकालत की है. राजस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि पोक्सो (बाल यौन शोषण संरक्षण कानून) के तहत सज़ा पाने वालों को दया का अधिकार नहीं होना चाहिए.

सामाजिक परिवर्तन के लिए महिला सशक्तिकरण के विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए देश के प्रथम नागरिक ने कहा कि "बेटियों पर होने वाले आसुरी प्रहारों की वारदातें देश की अंतरात्मा को झकझोर कर रख देती हैं. लड़कों के मन में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करने की ज़िम्मेदारी हर माता-पिता की है, हर नागरिक की है, मेरी है, आपकी है."

नाबालिग बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं पर बढ़ी चिंताओं के बीच राष्ट्रपति ने कहा कि "इस तरह के जो अपराधी है उनको संविधान में दया याचिका का अधिकार मिला है. मैंने कहा है कि आप इसपर पुनर्विचार करिए. पोक्सो एक्ट के तहत सज़ा पाने वाले अपराधियों को दया याचिका का अधिकार न मिले. उन्हें इस प्रकार के किसी अधिकार की ज़रूरत नहीं है. अब यह सब संसद पर निर्भर करता है. इसके लिए एक संविधान संशोधन की ज़रूरत है और इस दिशा में हम सबकी सोच आगे बढ़ रही है."

महत्वपूर्ण है कि अगस्त 2019 तक पोक्सो कानून संसद के दोनों सदनों से पारित हो चुका है जिसमें नाबालिग बच्चों के यौन शोषण पर मृत्युदंड का प्रावधान है. इसके अलावा जुलाई 2018 में संसद से पारित अपराध संशोधन अधिनियम के तहत 12 साल से कम उम्र की लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले को मृत्युदंड का प्रावधान भी किया जा चुका है. हालांकि कानून में मौजूद गलियारों का फायदा उठाकर अपराधी कई बार अपनी ज़िंदगी बचाने में कामयाब हो जाते हैं. इसमें राष्ट्रपति के पास दया याचिका जैसा रास्ता भी मौजूद है.

हालांकि हाल में सामने आई दुष्कर्म की घटनाओं ने एक बार फिर इस बात को उभार दिया है कि कानूनी प्रावधानों और नियम संशोधनों के बावजूद ऐसी वारदातों पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है. देश के विभिन्न भागों में आए दिन नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म की वारदातें दर्ज होती हैं.

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस सांसदों ने स्मृति ईरानी के साथ संसद में किया दुर्व्यवहार, बीजेपी ने की कार्रवाई की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
Explained: भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?
भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget