एक्सप्लोरर

कांग्रेस सांसदों ने स्मृति ईरानी के साथ संसद में किया दुर्व्यवहार, बीजेपी ने की कार्रवाई की मांग

डिप्टी स्पीकर मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस के नेता सदन अधीर रंजन चौधरी से माफी मांगने की बात कही. लेकिन चौधरी ने पूरे मामले में अनभिज्ञता जाहिर की. लोकसभा सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

नई दिल्ली: हैदराबाद में बलात्कार के आरोपियों के एनकाउंटर के बाद महिला अपराध को लेकर संसद में चर्चा के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के साथ कांग्रेस के दो सांसदों द्वारा दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. जिसके बाद संसद में हंगामा मच गया. बीजेपी का आरोप है कि जब स्मृति ईरानी संसद में महिला अपराध के मामले पर बोलने के लिए खड़ी हुईं, तब केरल के सांसद टीएन प्रतापन अपनी सीट से उठकर वेल की तरफ बढ़े और उन्होंने स्मृति ईरानी को चुप होने का इशारा किया. इस दौरान उन्होंने अपने बाजू भी समेटे और स्मृति ईरानी को हाथ भी दिखाया. जिसके बाद बीजेपी की महिला सांसदों और अन्य सांसदों ने बवाल खड़ा कर दिया. दोनों तरफ से इस मामले पर भारी हंगामा हुआ. जिसकी वजह से पूरे दिन के लिए संसद नहीं चल सकी. बीजेपी सांसदों की मांग है कि कांग्रेस के सांसदों को सस्पेंड किया जाए. माना जा रहा है सोमवार को भी इस मामले में संसद में भारी हंगामा हो सकता है.

गौरतलब है कि हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर की पिछले हफ्ते बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी. बलात्कार और हत्या के आरोप में तेलंगाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था. शुक्रवार भोर में उन चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. तेलंगाना पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी मौके पर शिनाख्त के दौरान भागने का प्रयास कर रहे थे.

इस घटना के बाद पूरे देश में चर्चा शुरू हो गई. सुबह से ही संसद में महिला सांसदों और अन्य सांसदों ने अपने-अपने मत रखे. किसी ने इसे सही सजा करार दी तो कोई इस पर सवाल खड़े कर रहा था. जब संसद की कार्यवाही शुरू हुई तो करीब साढ़े 12 बजे संसद में पक्ष और विपक्ष के सांसद अपना-अपना मत रख रहे थे. इसी बीच केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी बोलने के लिए खड़ी हुईं. उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर सब को गंभीरता से विचार करना चाहिए. लेकिन राजनीति नहीं होनी चाहिए.

स्पीकर ओम बिरला ने भी कड़ी आपत्ति जताई

आरोप है कि जब वह बोल ही रहीं थीं इसी दौरान कांग्रेस के सांसद टीएन प्रतापन और डीन कुरियाकोस अपनी सीट से उठकर वेल की तरफ बढ़े. उन्होंने स्मृति ईरानी को चुप कराने का प्रयास किया. बीजेपी सांसदों ने बताया कि टीएन प्रतापन अपनी बाजू समेटते हुए स्मृति ईरानी की तरफ बढ़े और उन्हें बैठने का इशारा किया. उनके इस अंदाज को देखते हुए वहां मौजूद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी सामने आ गए और स्मृति ईरानी के बचाव के लिए वह स्मृति ईरानी के आगे खड़े हो गए. कांग्रेस सांसदों के इस व्यवहार के बाद बीजेपी सांसदों ने हंगामा मचा दिया. इस पूरी घटना के दौरान स्पीकर ओम बिरला ने भी कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने यहां तक कहा कि ये बात ठीक नहीं है. आप जब चाहे गलती करें और जब चाहे माफी मांगे. संसद में बीजेपी के विरोध के चलते ओम बिरला ने डेढ़ बजे तक के लिए संसद स्थगित कर दी.

बाद में बीजेपी के सांसद स्पीकर के कमरे में गए और उन्होंने दोनों सांसदों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की. फिर से डेढ़ बजे जब संसद शुरू हुई तो डिप्टी स्पीकर मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस के नेता सदन अधीर रंजन चौधरी से माफी मांगने की बात कही. कहा दोनों सांसद सामने आकर माफी मांग लें. लेकिन अधीर रंजन चौधरी ने पूरे मामले में अनभिज्ञता जाहिर की. जिसके चलते फिर से ढाई बजे तक के लिए लोकसभा स्थगित कर दी गई. जब ढाई बजे फिर से लोकसभा शुरू हुई तो फिर से बीजेपी नेता और संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने माफी मांगने की मांग की. माफी न मांगने की सूरत में कांग्रेस सांसदों को सस्पेंड करने की मांग की. लेकिन उस दौरान कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि दोनों सांसद सदन में मौजूद नहीं हैं. जिसके बाद लोकसभा सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

मंत्रियों ने की घटना की निंदा

केंद्रीय मंत्री साध्वी ज्योति निरंजन ने बताया कि वह घटना के समय स्मृति ईरानी के ठीक पीछे बैठी थीं. उन्होंने कहा यह घटना बहुत निंदनीय है. कांग्रेस सांसद को माफी मांगनी चाहिए और स्पीकर महोदय को दोनों सांसदों को सस्पेंड कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को भी महिलाओं के मामले में बात रखने का हक नहीं है. इसी तरह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी घटना की निंदा की और कहा यह बहुत ही शर्मनाक घटना है. उन्होंने आरोप लगाया कि जहां एक ओर कांग्रेस के लोग महिलाओं के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं वहीं उनके सांसद एक महिला मंत्री के साथ इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं. इससे उनका व्यवहार छलावा नजर आता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Mahadev Online Scam: महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget