एक्सप्लोरर

Supreme Court New Judge: सुप्रीम कोर्ट को मिले दो और नए जज, केवी विश्वनाथन और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा के नाम पर राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

Supreme Court Collegium: चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने केंद्र से प्रशांत कुमार मिश्रा और केवी विश्वनाथन को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने की सिफारिश की थी.

Supreme Court New Judge: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार (18 मई) को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा और वरिष्ठ अधिवक्ता केवी विश्वनाथन को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त किया है. दोनों शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ लेंगे. इसी के साथ कल्पथी वेंकटरमण विश्वनाथन (KV Viswanathan) अगस्त 2030 में भारत के 58वें प्रधान न्यायाधीश (CJI) बनेंगे. प्रधान न्यायाधीश के तौर पर उनका कार्यकाल नौ महीने से कुछ ज्यादा का होगा.

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने मंगलवार को प्रशांत कुमार मिश्रा और केवी विश्वनाथन को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश केंद्र से की थी. सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों के स्वीकृत पदों की संख्या 34 है, हालांकि फिलहाल वहां 32 न्यायाधीश हैं. सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायाधीश- न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति एमआर शाह- इसी हफ्ते सेवानिवृत्त हुए हैं. 

खास सूची में शामिल हो जाएंगे विश्वनाथन

इसी के साथ विश्वनाथन उन वकीलों की विशिष्ट सूची में शामिल हो गए हैं, जो ‘बार’ से सीधे सुप्रीम कोर्ट की पीठ में पदोन्नत होने के बाद सीजेआई बनेंगे. न्यायमूर्ति एसएम सीकरी पहले सीजेआई थे, जिन्हें बार से सीधे शीर्ष अदालत की पीठ में पदोन्नत किया गया था. न्यायमूर्ति यूयू ललित इस सूची में दूसरे स्थान पर थे. शीर्ष अदालत के मौजूदा न्यायाधीश पीएस नरसिम्हा तीसरे सीजेआई होंगे जिन्हें बार से सीधे पदोन्नत किया गया है. 

2031 तक करेंगे सेवा

विश्वनाथन का जन्म 26 मई, 1966 को हुआ था. शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में वह 25 मई, 2031 तक सेवा करेंगे. कॉलेजियम ने अपनी अनुशंसा में कहा कि 11 अगस्त, 2030 को न्यायमूर्ति जमशेद बुर्जोर पारदीवाला की सेवानिवृत्ति पर, विश्वनाथन 25 मई, 2031 को अपनी सेवानिवृत्ति तक भारत के प्रधान न्यायाधीश के रूप में पद संभालने के लिए कतार में होंगे. कॉलेजियम में प्रधान न्यायाधीश के अलावा न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति के.एम. जोसेफ, न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना भी शामिल हैं. 

विश्वनाथन ने कोयम्बटूर लॉ कॉलेज, भरथियार विश्वविद्यालय से पांच साल की एकीकृत कानून की डिग्री पूरी की थी और 1988 में बार काउंसिल ऑफ तमिलनाडु में दाखिला लिया था. शीर्ष अदालत में दो दशकों से अधिक समय तक वकालत करने के बाद, विश्वनाथन को 2009 में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया था.

ये भी पढ़ें- 

Chinese Ship Capsized: भारत ने दिखाया बड़ा दिल! हिंद महासागर में डूबा चीनी जहाज तो लोगों के रेस्क्यू के लिए आगे आई नौसेना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पेपर लीक मामलों में ED का बड़ा एक्शन, जल्द शुरू होगी ताबड़तोड़ छापेमारी
पेपर लीक मामलों में ED का बड़ा एक्शन, जल्द शुरू होगी ताबड़तोड़ छापेमारी
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget