एक्सप्लोरर

तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल विदेशी होंगे ब्लैकलिस्ट, वीजा रद्द करने के साथ होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल विदेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उनके वीजा रद्द करने के अलावा उनका भारत में आने पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा.

नई दिल्ली: दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तब्लीगी जमात के मरकज़ में शामिल होने आए लोगों में कोरोना के लक्षण की खबर के बाद अफरातफरी का माहौल है. तब्लीगी जमात के निज़ामुद्दीन मरकज़ में कई विदेशी नागरिकों सहित लगभग 1,800 लोगों में COVID-19 के कई लक्षण दिखाई दे रहे हैं, हालांकि अभी जांच रिपोर्ट्स आनी बाकी है.

अब टाइम्स ऑफ इंडिया के खबर के मुताबिक मरकज़ में शामिल होने आए विदेशियों, जिसमें ज्यादातर धर्म उपदेशक हैं उनके खिलाफ वीजा नियमों का उल्लंघन करने को लेकर केस चलेगा. दरअसल ये सभी लोग टूरिस्ट वीजा पर यहां आए थे. धर्म का प्रचार करना वीजा नियमों का साफ तौर पर उल्लंघन है. नियमों का उल्लंघन करने पर कई तरह की कानूनी कार्रवाई इन लोगों के खिलाफ की जा सकती है. इनका भारत आने पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है.

बता दें कि सोमवार को पुलिस खो खबर मिली की इस इलाके में कई लोगों में कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं. पुलिस ने पूरा इलाकता सील कर दिया और सभी को जांच के लिए अस्पताल ले जा रही है.

इसी बीच खबर आई कि तब्लीगी जमात के प्रमुख के खिलाफ केजरीवाल सरकार ने FIR का आदेश दिया है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने इससे इनकार किया है.

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि दिल्ली सरकार की तरफ से मरकज को लेकर अभी तक कोई शिकायत दिल्ली पुलिस को नहीं मिली है. लिहाजा केस अभी तक दर्ज नहीं हुआ है. दिल्ली पुलिस सूत्रों ने बताया कि यदि दिल्ली सरकार शिकायत नहीं देती है तो दिल्ली पुलिस संज्ञान लेकर भी मुकदमा दर्ज कर सकती है.

क्या है मामला

दरअसल रविवार देर रात दिल्ली पुलिस को खबर मिली कि निजामुद्दीन इलाके में कई लोगों में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए हैं. दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी मेडिकल टीम लेकर यहां पहुंचे और इलाके को बंद करने के बाद टेस्ट के लिए लोगों को ले गए. सैंकड़ों लोगों के टेस्ट हो चुके हैं. इन सबकी रिपोर्ट मंगलवार यानी आज आने की संभावना है.

इस वक्त पूरा इलाका सील कर दिया गया है. इसमें तबलीग़-ए-जमात का मुख्य केंद्र, इस केंद्र के सटे हुए निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन और बगल में ही ख्वाजा निज़ामुद्दीन औलिया की दरगाह है. पुलिस वालों का कहना है कि वे लोगों की पहचान करके उन्हें अस्पताल में क्वारंटाइन के लिए भेज रहे हैं.

दरअस 3000 से अधिक प्रतिनिधियों ने एक से 15 मार्च तक तबलीगी जमात में भाग लिया था.स्थानीय लोगों ने कहा कि इस अवधि के बाद भी बड़ी संख्या में लोग जमात के मरकज में ठहरे रहे. इस वक्त देश में कोरोना वायरस के मद्देनज़र लॉकडाउन लगा है और किसी भी तरह की धार्मिक कार्यक्रमों की इजाजत नहीं है.

क्या है तब्लीगी जमात?

तब्लीगी जमात की स्थापना को लेकर एक इतिहास है. दरअसल इसकी स्थापना 1926-27 में की गई थी. हुआ कुछ यूं कि मुगल काल में कई लोगों ने इस्लाम कबूल कर लिया था. मुगल काल के बाद जब अंग्रेजों की हुकूमत देश पर हुई तो आर्य समाज द्वारा फिर उन लोगों का शुद्धिकरण कर उन्हें हिन्दू धर्म में प्रवेश कराने की शुरूआत की गई. इसी के मद्देनज़र दूसरी तरफ मौलाना इलियास कांधलवी ने मुसलमानों के बीच इस्लाम की शिक्षा देने के लिए तबलीगी जमात की स्थापना की. उन्होंने निजामुद्दीन में स्थित मस्जिद में कुछ लोगों के साथ तबलीगी जमात का गठन किया. इसे मुसलमानों को अपने धर्म में बनाए रखना और इस्लाम धर्म का प्रचार-प्रसार और इसकी जानकारी देने के लिए शुरू किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
कैसा है इंडिया ब्लॉक की 'मॉक पार्लियामेंट' का सेटअप? असल संसद से कितना मिलता जुलता
कैसा है इंडिया ब्लॉक की 'मॉक पार्लियामेंट' का सेटअप? असल संसद से कितना मिलता जुलता
'आप तो सोने का चम्मच लेकर', अभिषेक बनर्जी पर भड़कीं अग्निमित्रा बोलीं- 'आपको लोग पसंद नहीं करते'
'आप तो सोने का चम्मच लेकर', अभिषेक बनर्जी पर भड़कीं अग्निमित्रा बोलीं- 'आपको लोग पसंद नहीं करते'
पश्चिम बंगाल BJP के दो गुट हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा
पश्चिम बंगाल BJP के दो गुट हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget