एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का बड़ा आरोपः कहा- कांग्रेस ने जज को धमकाया, 'क्या आप नहीं चाहते आपकी पत्नी करवाचौथ मनाए'

पीएम ने ये भी कहा कि जब कांग्रेस पार्टी सत्ता पक्ष में होती हैं तो मामलों को लटकाने और विपक्ष में होती हैं तो न्यायधीशों को धमकाने का काम करती है. एक जज से पूछा गया कि क्या आप नहीं चाहते कि आपकी पत्नी करवाचौथ मनाए? इस तरह जजों को अपने हिसाब से न चलने पर धमकाने का कांग्रेस का इतिहास रहा है.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 4500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के लिए प्रयागराज आए थे. पीएम मोदी ने आज प्रयागराज (इलाहाबाद) में 2019 के कुंभ मेला के लिए अत्याधुनिक कमांड और कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ किया और यहां जनसभा को संबोधित किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि ये पार्टी न्यायपालिका पर दबाव बनाने का काम करती है और इसे नियंत्रित करने की कोशिश करती है.

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में न्यायपालिका देश के संविधान को सर्वोपरि रख कर के काम करती है लेकिन देश इस बात का भी गवाह रहा है कि न्यायपालिका को अपने हिसाब से मोड़ने के लिए कैसे एक राजनीतिक दल द्वारा लोभ, लालच, सत्ता सबका इस्तेमाल किया जाता रहा है. उनका इशारा कांग्रेस की तरफ था.

 कांग्रेस पर लगाए आरोप प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रयागराज वो जगह है जिसे उत्तर प्रदेश में न्याय का मंदिर कहा जाता है. हालांकि बीते कुछ समय से जिस तरह एकबार फिर न्यायपालिका पर दबाव का खेल शुरू हुआ है उसके लिए युवा को सतर्क किया जाना जरूरी है. देश में सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली पार्टी ने देश में खुद को सबसे ऊपर माना है और देश की संस्थाओं को इस पार्टी ने बर्बाद किया है. इसी मनमानी की वजह से हमारे देश की न्यायपालिका को भी कमजोर करने का प्रयास किया है, इस बात को प्रयागराज और यूपी के लोगों से बेहतर कौन जान सकता है.

पीएम मोदी का आरोप -कांग्रेस ने जज को धमकाया प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि जब कांग्रेस पार्टी सत्ता पक्ष में होती हैं तो मामलों को लटकाने और विपक्ष में होती हैं तो न्यायधीशों को धमकाने का काम करती है. केशवानंद के केस में सबसे सीनियर जज को न्यायाधीश बनाने की बजाय 3 जजों के बाद आने वाले को जज बनाया गया. वहीं एक जज से पूछा गया कि क्या आप नहीं चाहते कि आपकी पत्नी करवाचौथ मनाए? इस तरह जजों को अपने हिसाब से न चलने पर धमकाने का कांग्रेस का इतिहास रहा है.

इंदिरा गांधी का हवाला देकर हुए हमलावर पीएम ने कहा कि यूपी के लोग वो दिन याद करें जब इस पार्टी के सर्वोच्च नेता द्वारा यहां के जनमानस का सम्मान नहीं किया गया. प्रयागराज के हाईकोर्ट ने उनकी नेता (इंदिरा गांधी) को हटा दिया. उस समय यहां तक कोशिश हुई कि न्यायपालिका से चुनाव की याचिका को सुनने का अधिकार छीन लिया जाए. कांग्रेस की यही आदत रही है. जो झुकता नहीं उसे तोड़ने की कोशिश की जाती रही हैं. न्यायपालिका की प्रतिष्ठा को बर्बाद करने के लिए छल का भी इस्तेमाल किया जाता है, अपनी साजिश को सफल करने के लिए कपट और धूर्तता की हर हद पार कर दी जाती है.

आपातकाल को याद किया आपातकाल के फैसले पर जब जस्टिस खन्ना ने असहमति जताई तो उनके साथ भी यही किया गया. कांग्रेस अपने स्वार्थ के आगे देश हित नहीं देखती है. इनके नेता का सार्वजनिक तौर पर दिया गया बयान चर्चा में रहा था और उन्होंने कहा कि हम मुख्य न्यायाधीश उसी को बनाएंगे जो हमारे हिसाब से चले.

महाभियोग पर भी बोले पीएम मोदी ने याद दिलाया कि कांग्रेस पार्टी ने सर्वोच्च न्यायमूर्ति के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी की जो कि साफ तौर पर जजों को धमकाने का तरीका है. हर संस्था को बर्बाद करने के बाद अब ये पार्टी लोकतंत्र की दुहाई दे रही है. कांग्रेस का इतिहास जितना स्याह है वर्तमान उतना ही कलंकित है. हमारे लिए राष्ट की संस्कृति हमारी सोच का हिस्सा है लेकिन कांग्रेस को देश से कोई मतलब नहीं है. उन्हें खास मौकों पर ही संस्कृति याद आती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget