एक्सप्लोरर

'हम जिंदा थे, लेकिन सिपाही बोला...', महिला के दर्द भरे बयान पर नेहा सिंह राठौर का रिएक्शन

Neha Singh Rathore: महाकुंभ भगदड़ में एक पीड़ित महिला का बयान सामने आया है. उसने पुलिस को लेकर ऐसा कहा, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. अब इस पर नेहा सिंह राठौर का रिएक्शन सामने आया है.

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के स्नान से पहले मची भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हो गए थे. महाकुंभ हादसे को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर आरोप लगा रहा है कि मृतकों की संख्या छिपाई गई. इस बीच एक महिला का बयान सामने आया है, जिसने उस दिन का अपना दर्द बयां किया. महिला के बयान पर अब भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर का रिएक्शन सामने आया है. 

नेहा सिंह राठौर ने बीबीसी हिंदी की एक खबर को X पर पोस्ट कर लिखा, "“हम ज़िंदा थे, लेकिन सिपाही बोला इसे गंगा में बहा दो." नेहा सिंह ने खबर की कटिंग को शेयर किया, जिसमें महिला कहती है, "हम अपने पति से लड़-झगड़कर चले गए. जाना फ्री था तो कोई दिक्कत भी नहीं थी, लेकिन वहां जाकर भगदड़ में फंस गए. उस भगदड़ में मेरी पायल, बिछिया सब गुम हो गई, किसी तरह जान बच गई."

इसी रिपोर्ट में आगे दूसरी महिला ने बताया, "भगदड़ में फंसने के बाद हमको कोई नहीं देख रहा था. हम सबके हाथ जोड़ रहे थे, लेकिन लोग मेरा बैग छीन लेना चाहते थे, बैग नहीं देने पर एक आदमी मुझको मार दिया और हम बेसुध हो गए." 

महिला ने सुनाई आपबीती

महिला ने आगे कहा, "थोड़ा होश आया तो सिपाही को बोलते हुए सुना कि ये मर गई है. इसको गंगा में बहा दो. इतने में एक और औरत ने सिपाही को डांटा कि तुम्हारे घर में मां, बहन नहीं हैं क्या. उस औरत ने मेरे मुंह पर पानी डाला तब हम होश में आए." 

महाकुंभ भगदड़ में बिहार के 11 लोगों की मौत

महाकुंभ भगदड़ में जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें बिहार के भी 11 लोग शामिल हैं. मृतकों में 4 गोपालगंज के, 2 औरंगाबाद के, पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल, बांका और पश्चिमी चंपारण के 1-1 शामिल हैं. 

शंकराचार्य के समर्थन में नेहा सिंह ने किया था पोस्ट

नेहा राठौर महाकुंभ हादसे को लेकर लगातार सवाल उठा रही हैं. इससे पहले उन्होंने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में पोस्ट किया था. भोजपुरी सिंगर ने कहा था, "अगर आप पीड़ित हिंदुओं की बात करेंगे तो आप चाहे शंकराचार्य ही क्यों न हों, भाजपा आपको अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. चाहे जितने हिंदू कीड़ों की तरह कुचलकर मर जाएं, उन्हें फर्क नहीं पड़ता. बस वोट पूरे मिलने चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में पेशी, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में पेशी, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
CEC को लेकर TVK ने चौंकाया तो DMK ने लिया बड़ा फैसला, स्टालिन बोले- 'ज्ञानेश कुमार को...'
CEC को लेकर TVK ने चौंकाया तो DMK ने लिया बड़ा फैसला, स्टालिन बोले- 'ज्ञानेश कुमार को...'
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget