एक्सप्लोरर

Prashant Kishor On Nitish Kumar: बीजेपी, JDU और आरजेडी में कौन सी दो पार्टी हैं बड़ी? प्रशांत किशोर ने दिया ये जवाब

Bihar Politics: बिहार के सीएम पर हमला करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि इससे पहले उन्होंने कहा था कि बीजेपी उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही है. जल्द ही आप राजद पर भी यही आरोप सुनेंगे.

Prashant Kishor On Nitish Kumar: राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर एक बार फिर निशाना साधा है. प्रशांत किशोर ने बुधवार (22 फरवरी) को कहा कि बिहार की राजनीति में केवल दो बड़े खिलाड़ी हैं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD). मुख्यमंत्री की पार्टी जेडीयू (JDU) को जीवित रहने के लिए हमेशा एक बैसाखी की जरूरत होती है.

प्रशांत किशोर ने सीवान में कहा कि लोग अभी भी लालू प्रसाद के कार्यकाल के बारे में सोचकर कांप उठते हैं. उस युग को आज भी ‘जंगल राज’ के रूप में याद किया जाता है. फिर भी मुसलमान राजद को वोट देते हैं क्योंकि वे कहते हैं कि वे बीजेपी को वोट नहीं दे सकते. 

"लोगों के पास विकल्पों की कमी"

उन्होंने आगे कहा कि जेडीयू की कोई स्वतंत्र पहचान नहीं है बल्कि विकल्पों की कमी है जो लोगों की पसंद को निर्धारित करती है. पार्टी की ओर से कोई महान कार्य नहीं किया गया है. यही कारण है कि नवंबर 2005 के बाद से नीतीश सरकार के पहले पांच वर्षों में कुछ प्रगति के बावजूद बिहार में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हुआ है. पहले कार्यकाल के बाद नीतीश कुमार ने भी दिशा खो दी. 

"ये गठबंधन टिक नहीं सकता"

किशोर ने कहा कि यह गठबंधन टिक नहीं सकता. उपेंद्र किशवाहा पार्टी से अलग हो गए हैं. कल कोई और बाहर होगा. यह खींचतान और दबाव बना रहेगा. 2015 में मैंने गठबंधन बनाने में मदद की थी, नीतीश कुमार या लालू प्रसाद ने नहीं. मैं गठबंधन की राजनीति की मजबूरियों को जानता हूं. सात दल एक साथ अधिक समय तक नहीं चल सकते. यह असंभव है. 

पैदल मार्च निकाल रहे किशोर

प्रशांत किशोर 2020 में जेडीयू से अलग हो गए थे. पिछले साल किशोर ने पश्चिम चंपारण जिले से 'जन सूरज' पैदल मार्च शुरू किया था. पिछले कुछ दिनों में प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बिहार की गठबंधन सरकार और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर कई बार हमला बोला है. उन्होंने भविष्यवाणी की है कि सात दलों की महागठबंधन सरकार की 2025 तक टिकने की संभावना नहीं है. 

ये भी पढ़ें- 

S Jaishankar On Pakistan: 'उसका मूल उद्योग आतंकवाद है', विदेश मंत्री जयशंकर का पाक पर वार, मदद और बातचीत पर भी दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
जंतर मंतर पर नहीं होगा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 3 जगह तय
जंतर मंतर पर नहीं होगा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 3 जगह तय
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पास, की ये 3 बड़ी मांग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पास, की ये 3 बड़ी मांग
INDIA Bloc March Live: 'मुझे कोलकाता जाना है', इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी
LIVE: 'मुझे कोलकाता जाना है', इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget