एक्सप्लोरर

S Jaishankar On Pakistan: 'उसका मूल उद्योग आतंकवाद है', विदेश मंत्री जयशंकर का पाक पर वार, मदद और बातचीत पर भी दिया जवाब

S Jaishankar News: एस. जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान की मौजूदा मुश्किलों में उसकी मदद की जाए या नहीं, इस पर फैसला लेने से पहले स्थानीय जनभावनाओं को देखेंगे.

S Jaishankar On Pakistan: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार (23 फरवरी) को पाकिस्तान (Pakistan) में जारी आर्थिक संकट को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने पाकिस्तान पर हमला करते हुए कहा कि कोई भी देश मुश्किल स्थिति से बाहर नहीं निकल सकता और समृद्ध ताकत नहीं बन सकता, अगर उसका मूल उद्योग आतंकवाद (Terrorism) है. एस. जयशंकर विदेश मंत्रालय की ओर से आयोजित एशिया आर्थिक संवाद में बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ संबंधों में आतंकवाद मूलभूत मुद्दा है. हमें इससे इनकार नहीं करना चाहिए. चीन को लेकर जयशंकर ने कहा कि चीन के साथ हमारे संबंधों में आर्थिक चुनौतियां वास्तव में बहुत गंभीर, बहुत विकट हैं. चीन के साथ व्यापार असंतुलन की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि कारोबारियों की भी है. 

एस. जयशंकर ने और क्या कहा?

इससे पहले गुरुवार को एक अन्य कार्यक्रम में विदेश मंत्री ने कहा था कि आज भारत की छवि ऐसे देश की बन गई है जो अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के संरक्षण के लिये किसी भी हद तक जाने को तैयार है. हर देश की अपनी चुनौतियां हैं और कोई चुनौती राष्ट्रीय सुरक्षा से समान महत्व वाली नहीं हो सकती. 

"लंबे समय से परीक्षा ली जा रही है"

उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जिसे न तो बाहर धकेला जा सकता है और न ही वह एक हद से अधिक सीमा को लांघने देगा. जयशंकर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमारी पश्चिमी सीमा पर लंबे समय से परीक्षा ली जा रही है. मैं समझता हूं कि चीजें इस बार थोड़ी अलग हैं और सभी लोग इस बात से सहमत होंगे. कुछ चीजें वर्ष 2016 और 2019 के बीच हुईं. 

"हमारे विश्वास को परखने का प्रयास किया गया"

रूस-यूक्रेन जंग का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के कारण जिस प्रकार के दबाव आए, ऐसे क्षण भी आए जब हमारे स्वतंत्र भाव और विश्वास को परखने का प्रयास किया गया. उन्होंने कहा कि हमें एक स्वतंत्र और दूसरे के अधिकारों के लिये खड़े होने वाले के रूप में देखा जा रहा है और इसके साथ ही हम वैश्विक दक्षिण की आवाज भी बन रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Pawan Khera Gets Bail: जमानत के बाद पवन खेड़ा बोले, 'सच के लिए संघर्ष जारी रहेगा, बिना नोटिस दिए फ्लाइट से हुई गिरफ्तारी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget