एक्सप्लोरर

Jan Suraj Padyatra: गांधी जयंती के मौके पर प्रशांत किशोर ने किया ‘जन सुराज’ का आगाज, बिहार में 3500 किमी की पदयात्रा

Prashant Kishor Padyatra: बिहार की राजनीति में बदलाव की बयार देखने को मिल रही है. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने जन सुराज नाम से पदयात्रा शुरू की है. उन्होंने इसे गांधी जयंती के मौके पर शुरू किया.

PK Pad Yatra: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने आज गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के मौके पर ‘जन सुराज’ पदयात्रा (Jan Suraj Padyatra) का आगाज कर दिया है. पश्चिम चंपारण के गांधी आश्रम (Gandhi Ashram) से शुरू हुई ये यात्रा अगले डेढ़ साल में बिहार (Bihar) के कोने-कोने में पहुंचेगी. ये पदयात्रा 3500 किमी की होगी. यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर बिहार के गांव-गांव जाएंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे.

ये पदयात्रा 12 से 15 महीने तक चलेगी. 3500 किलोमीटर की पदयात्रा के पीछे का उद्देश्य नए बिहार की बुनियाद रखना है. जमीनी स्तर पर जन संवाद के जरिए पलायन, बेरोजगारी, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बिंदुओं पर आधारित अगले 15 सालों के लिए पंचायत स्तर पर बिहार के विकास का विजन डाक्यूमेंट तैयार करना है. पदयात्रा के बाद अधिवेशन होगा जिसमें तय होगा की राजनीतिक दल बनाना है या नहीं.

पदयात्रा से पहले पीके ने की पूजा

वैसे पदयात्रा के बाद उनके व्यापक रूप से राजनीति के क्षेत्र में नए सिरे से कदम रखने की संभावना व्यक्त की जा रही है. जन सुराज पदयात्रा के लिए पटना से पश्चिम चंपारण जाने से पहले पटना में प्रशांत किशोर ने पूजा अर्चना की. जन सुराज अभियान से जुड़े सैकड़ों लोगों के साथ भितिहरवा गांधी आश्रम पश्चिम चंपारण के लिए हुए रवाना हुए हैं. दोपहर 12 बजे वह भितिहरवा गांधी आश्रम पश्चिम चंपारण पहुंचेंगे. गांधी आश्रम में माल्यार्पण के बाद पदयात्रा शुरु करेंगे.

नीतीश कुमार की सार्वजनिक आलोचना

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) साल 2018 में जेडीयू (JDU) के साथ जुड़ गए थे लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सार्वजनिक आलोचना करने के बाद साल 2020 में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. खाकर जब नीतीश कुमार ने संशोधित नागरिकता कानून (Citizen Amendment Bill) का समर्थन किया था तब प्रशांत किशोर ने उनकी आलोचना की थी.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर प्रशांत किशोर ने दी ये सलाह, जानें क्या कुछ कहा?

ये भी पढ़ें: C -Voter Survey: क्या नीतीश कुमार के साथ PK को फिर से जाना चाहिए? सामने आए चौंकाने वाले जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget