एक्सप्लोरर

आज फिर हुई शरद पवार और प्रशांत किशोर की मुलाकात, 15 दिनों के भीतर यह तीसरी बैठक

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर और एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बीच आज करीब एक घंटे बातचीत हुई. एक पखवाड़े के भीतर यह उनकी तीसरी मुलाकात है.

नई दिल्ली: सियासी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आज एक बार फिर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात की. इससे एक दिन पहले आठ विपक्षी दलों के नेता पवार के आवास पर एकत्रित हुए और उन्होंने देश के समक्ष मौजूद कई मुद्दों पर चर्चा की.

सूत्रों ने बताया कि प्रशांत किशोर और शरद पवार के बीच करीब एक घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई. यह मुलाकात पवार के दिल्ली में स्थित आवास पर हुई. एक पखवाड़े के भीतर यह उनकी तीसरी मुलाकात है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले किशोर ने 11 जून को मुंबई में पवार के आवास पर दोपहर के भोजन पर उनसे मुलाकात की थी. उन्होंने सोमवार को फिर दिल्ली में एनसीपी अध्यक्ष से मुलाकात की थी.

पवार के साथ इन बैठकों ने विपक्षी दलों के बीजेपी के खिलाफ तीसरा मोर्चा बनाने के लिए एक साथ आने की अटकलों को हवा दे दी है. पवार ने मंगलवार को दिल्ली में अपने आवास में आठ विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक की थी. इनमें तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल और वाम दल शामिल रहे. 

हालांकि इस बैठक में भाग लेने वाले नेताओं ने कहा कि यह पूर्व वित्त मंत्री और टीएमसी उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा द्वारा बनाए राष्ट्रीय मंच की एक जैसी विचारधारा वाले लोगों की ‘‘गैर- राजनीतिक’’ मुलाकात की थी.

मंगलवार को विपक्षी नेताओं से मुलाकात से पहले पवार ने उसी दिन एनसीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की भी अध्यक्षता की थी और अपनी ‘‘भविष्य की नीतियों’’, अगले लोकसभा चुनावों में उसकी भूमिका और मौजूदा राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी पार्टी के नेताओं के साथ ‘‘विस्तारपूर्वक चर्चा’’ की थी.

पवार के आवास पर बैठक में शामिल होने वाले विपक्षी दल के नेताओं में नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, सपा के घनश्याम तिवारी, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, आप के सुशील गुप्ता, भाकपा के बिनॉय विश्वम, माकपा के निलोत्पल बासु और टीएमसी के उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा समेत अन्य नेता शामिल थे.

पूर्व कांग्रेस नेता संजय झा और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व नेता पवन वर्मा ने भी बैठक में भाग लिया. नेताओं के अलावा कई प्रतिष्ठित हस्तियों जैसे कि जावेद अख्तर, पूर्व राजदूत के सी सिंह और न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) ए पी शाह भी मंगलवार को हुई बैठक में शामिल हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- 10 दिन पहले क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- 10 दिन पहले क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget