एक्सप्लोरर

आखिर क्यों प्रशांत किशोर की कांग्रेस से नहीं बनी बात? सामने आई ये बड़ी वजह

हालिया विधानसभा चुनावों के बाद प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने नए सिरे से कांग्रेस नेतृत्व के साथ बातचीत शुरू की थी और पार्टी में बड़े बदलावों को लेकर विस्तार से सुझाव दिए थे.

तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कांग्रेस (Congress) में शामिल होने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ कई दौर की बातचीत के बावजूद पीके को कांग्रेस का ऑफर रास नहीं आया है. 

प्रशांत किशोर के सुझावों पर रिपोर्ट देने के लिए सोनिया गांधी ने आठ वरिष्ठ नेताओं की एक कमिटी बनाई थी. इसमें प्रियंका गांधी, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम, अम्बिका सोनी, रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल शामिल थे. पीके के साथ विस्तृत चर्चा के बाद इस कमेटी ने सोनिया गांधी को एक रिपोर्ट सौंपी जिसके बाद आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सोनिया गांधी ने एक अधिकृत एक्शन ग्रुप बनाने का फैसला किया था. इसी ग्रुप का हिस्सा बनने का ऑफर पीके को दिया गया जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया. 

पीके के कुछ प्रस्ताव थे अव्यवहारिक और अवसरवादी

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि पीके अपने लिए क्या भूमिका चाहते थे. लेकिन सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व के साथ पीके की किसी बड़े पद को लेकर बात चल रही थी इसीलिए महज एक कमिटी का सदस्य बनाए जाने का प्रस्ताव पीके को रास नहीं आया. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सबसे बड़ा पेंच टीआरएस जैसे कांग्रेस के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के साथ पीके की कंपनी आइपैक का काम करना था. इसके अलावा राज्यों में गठबंधन को लेकर पीके के कुछ प्रस्ताव कांग्रेस नेताओं को अवसरवादी और अव्यवहारिक लगे. कांग्रेस के कुछ नेता पीके के हाथों में चुनाव की कमान दिए जाने के भी खिलाफ थे. 

लंबे समय से कांग्रेस नेतृत्व के संपर्क में थे पीके

आपको बता दें कि हालिया विधानसभा चुनावों के बाद प्रशांत किशोर ने नए सिरे से कांग्रेस नेतृत्व के साथ बातचीत शुरू की थी और पार्टी में बड़े बदलावों को लेकर विस्तार से सुझाव दिए थे. इससे पहले पिछले साल के मध्य में भी पीके कांग्रेस नेतृत्व के संपर्क में थे. कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार पीके कांग्रेस में शामिल होंगे और उन्हें महासचिव जैसा अहम पद देकर चुनावों की जिम्मेदारी संभालने को कहा जा सकता है क्योंकि सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीके की प्रेजेंटेशन से प्रभावित थे.

सूत्रों के मुताबिक पीके ने कांग्रेस से लोकसभा की करीब 400 सीटों पर फोकस करने को कहा था, साथ ही संगठन और जन संवाद की रणनीति में बड़े बदलाव के सुझाव भी दिए थे. इसके अलावा राज्यों में गठबंधन को लेकर पीके ने विभिन्न प्रस्ताव दिए थे. 

रणदीप सुरजेवाला ने किया था ये ट्वीट

पीके के साथ बात विफल रहने की जानकारी साझा करते हुए कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि प्रशांत किशोर के सुझावों पर चर्चा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप का गठन करते हुए पीके को पार्टी में शामिल हो कर इस एक्शन ग्रुप (ईएजी) का सदस्य बनाए जाने का प्रस्ताव दिया जिससे उन्होंने इंकार कर दिया. हम उनके सुझावों की सराहना करते हैं. 

इसके फौरन बाद प्रशांत किशोर ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने और चुनावों की जिम्मेदारी लेने के कांग्रेस के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है. इसके साथ ही पीके ने तंज कसते हुए कहा कि मुझ से ज्यादा कांग्रेस को नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति की जरूरत है ताकि वह बदलावों के जरिए बुनियादी समस्याओं को दूर कर सके. 

मई में कांग्रेस आयोजित कर रही है चिंतन शिविर

देखना होगा कि पीके के साथ बात नहीं बनने के बाद कांग्रेस की आगे क्या रणनीति होगी? कांग्रेस मई के दूसरे हफ्ते में उदयपुर में चिंतन शिविर आयोजित करने जा रही है और उसके कुछ महीनों बाद नए अध्यक्ष का चुनाव होना है. गौरतलब है कि पार्टी में बड़े बदलावों की मांग कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पहले ही कर चुके हैं.

कांग्रेस में शामिल होने से इनकार के बीच प्रशांत किशोर की नवजोत सिद्धू से हुई मुलाकात, क्या बोले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष?

Prashant Kishor: कांग्रेस में शामिल नहीं होने के फैसले के बाद प्रशांत किशोर बोले- पार्टी को मेरी जगह...

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget