एक्सप्लोरर

BJP में शामिल होंगी पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी? पीएम मोदी से मुलाकात के बाद खुद साफ कर दिया रुख

Sharmistha Mukherjee On BJP: शर्मिष्ठा मुखर्जी ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर जवाब दिया है. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मुखर्जी के अगले कदम को लेकर सवाल उठ रहे थे.

Sharmistha Mukherjee On BJP: पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोमवार (15 जनवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. उन्होंने पीएम मोदी को इस दौरान अपनी किताब ‘प्रणब माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स’ की एक कॉपी दी. इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगी कि शर्मिष्ठा मुखर्जी बीजेपी में शामिल हो सकती हैं. इसको लेकर उन्होंने खुद जवाब दिया है. 

शर्मिष्ठा मुखर्जी से सोशल मीडिया एक्स पर सवाल किया गया कि क्या आप बीजेपी में शामिल होंगी? इसपर उन्होंने कहा, ''नहीं, मैं शामिल नहीं हो रही. मैंने राजनीति छोड़ दी है. ऐसे में मुझे बीजेपी या किसी दूसरी पार्टी में शामिल होने में कोई दिलचस्पी नहीं है. लेकिन जो लोग अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा से परे नहीं देख सकते हैं वो सोचते हैं कि राज्यसभा या लोकसभा सीट निर्वाण पाने का रास्ता है. ऐसे लोग जाहिर तौर पर मुझपर विश्वास नहीं करेंगे.'' 

पीएम मोदी और शर्मिष्ठा मुखर्जी ने मुलाकात को लेकर क्या कहा था?
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा था, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें ‘प्रणब माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स’ की एक प्रति भेंट की. वह हमेशा की तरह मेरे प्रति दयालु थे और बाबा (प्रणब मुखर्जी) के लिए उनका सम्मान कम नहीं हुआ है. धन्यवाद सर.’’

वहीं पीएम मोदी ने कहा था, ''शर्मिष्ठा आपसे मिलकर और प्रणब बाबू (प्रणब मुखर्जी) के साथ यादगार बातचीत को याद करके हमेशा खुशी होती है. उनकी महानता और बुद्धिमत्ता आपकी पुस्तक में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है.''

क्या दावा किया है?
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने किताब ‘प्रणब माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स’ (Pranab My Father: A Daughter Remembers) में दावा किया कि उनके पिता उनसे कहते थे कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सवाल तो बहुत करते हैं, लेकिन उनमें परिपक्वता की कमी है. 

मुखर्जी ने बुक में कहा कि उनके पिता ने बताया था कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में उनका कार्यकाल सबसे अच्छा था. 

कांग्रेस ने दावे को लेकर क्या कहा था?
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शर्मिष्ठा मुखर्जी के दावे को खारिज करते हुए कहा था कि ये सब कहीं (बीजेपी) जाने की तैयारी है. इस कारण भूमिका रची जा रही है. ये सब बोलना होता तो दिवंगत प्रणब मुखर्जी बोल देते. 

ये भी पढ़ें- 'कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन....', केरल में पीएम मोदी का विपक्ष पर वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget