एक्सप्लोरर

'कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन....', केरल में पीएम मोदी का विपक्ष पर वार

PM Modi Speech: पीएम मोदी ने केरल में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि हम देश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं.

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (17 जनवरी) को कांग्रेस पर हमला किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन काम हमने किया है. हमारे काम का असर देश में दिख रहा है. 

पीएम मोदी ने कहा, ''बीजेपी सरकार की नीति का असर देश में दिख रहा है. हाल ही में एक रिपोर्ट में आया है कि पिछले नौ साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं. इस देश में पांच दशकों तक कांग्रेस जैसे दलों ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन हमारी सरकार में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना बहुत बड़ी बात है.''

पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने जीत का फॉमूला देते हुए कहा, ''हमारा संकल्प होना चाहिए कि हम अपना हर बूथ जीतेंगे. हम हर एक बूथ जीत सकते हैं तो केरल में चुनाव जीत सकते हैं. आपको अधिक मेहनत करनी होगी और हर मतदाता पर ध्यान देना होगा.''

उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) का ट्रैक रिकॉर्ड भ्रष्टाचार के इतिहास का पर्याय है. हमें ये लोगों तक पहुंचाना होगा. 

क्या दावा किया?
पीएम मोदी ने दावा किया कि बीजेपी भारत में एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके पास तेज विकास का प्रमाणित ट्रैक रिकॉर्ड और भविष्य के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण है. उन्होंने आगे कहा कि केरल के लोगों ने उन्हें जो प्यार और स्नेह दिखाया है, उससे वह अभिभूत हैं.

बता दें कि पीएम मोदी केरल के दो दिवसीय दौरे पर हैं और देर शाम दिल्ली लौटेंगे.

ये भी पढ़ें- PM Modi In Kerala: केरल के मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, नए कपल ने छुए प्रधानमंत्री के पैर, देखें तस्वीरे

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget