एक्सप्लोरर

'केंद्र सरकार की कितनी नीच हरकत है...', चावल सप्लाई को लेकर सिद्धारमैया का निशाना, BJP ने किया पलटवार

Pralhad Joshi On Siddaramaiah: चावल नहीं देने को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने केंद्र सरकार पर हमले करते हुए कहा कि ये गरीब विरोधी है.

BJP On Siddaramaiah: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के केंद्र सरकार और बीजेपी को नीच कहने को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार (7 सितंबर) को पलटवार किया. उन्होंने कहा कि ये लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जल रहे हैं.  

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ''सिद्दारमैया और कांग्रेस ने पीएम मोदी को नीच कहने का प्रयास किया. इससे पहले भी मणिशंकर अय्यर ऐसा कह चुके हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि पीएम मोदी गरीब परिवार से आते हैं. कांग्रेस और गांधी परिवार के चेलों को जलन ये है कि नरेंद्र मोदी जिस सीट पर बैठे हैं, वो हमारी है. गरीब आदमी कैसे बैठ गया है? इस कारण ये लोग ऐसे बोलते रहते हैं.'' 

प्रह्लाद जोशी ने क्या कहा? 
बीजेपी नेता  प्रह्लाद जोशी ने आगे कहा कि देश में सूखे कि स्थिति है. इस कारण हमारे पास चावल नहीं है. इसको देखते हुए इसका निर्यात को भी बंद कर दिया है. इस वजह से चावल के दाम भी बढ़े हैं. बीजेपी शासित सहित अन्य राज्यों को भी हम पांच किलों से ज्यादा चावल नहीं दे पा रहे हैं. 

उन्होंने आगे कहा कि क्या आपने (सिद्दारमैया) गारंटी कार्ड में घोषणा की थी कि केंद्र सरकार चावल देगी तो तब ही हम देंगे? चावल गुजरात, यूपी और मध्य प्रदेश सरकार ने भी मांगा है, लेकिन नहीं है. नीच कहना कांग्रेस के घमंड का उदाहरण है. 

सिद्दारमैया ने क्या कहा है?
कांग्रेस नेता सिद्दारमैया ने कहा, ''हमने चुनाव से पहले कहा था कि कर्नाटक के लोगों को मिलने वाले चावल से पांच किलो ज्यादा दूंगा. सरकार ने मुफ्त चावल को घटाकर सिर्फ पांच किलो कर दिया. हमने फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) को लिखा कि हम चावल खरीदना चाहते हैं. एफसीआई ने हमें विश्वास दिलाया कि चावल मिलेगा, लेकिन केंद्र सरकार ने मना कर दिया.'' 

उन्होंने आगे कहा कि क्या बीजेपी गरीबों की सरकार है? ये नहीं है. हमने फ्री में चावल नहीं मांगा था. हम प्रति किलो के 36 रुपये देने को तैयार थे. आप सभी को यह तय करना होगा कि वे कितने (बीजेपी और केंद्र सरकार) कितनी नीच (घृणित) हैं. वे गरीब विरोधी हैं. वे अमानवीय हैं.

ये भी पढ़ें- Karnataka: सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार को बताया 'नीच', चावल आपूर्ति में कमी को लेकर पीएम मोदी पर क्यों भड़के?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget