एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 30 जून को प्रहार पार्टी के 2 विधायक एमवीए सरकार के खिलाफ ला सकते हैं अविश्वास प्रस्ताव, बीजेपी बना सकती है सरकार

Prahar Party No Confidence Motion: सूत्रों से जानकारी के मुताबिक शिंदे गुट में शामिल प्रहार पार्टी के दो विधायक 30 जून को यानी दो दिन बाद महाविकास अघाड़ी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं.

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले काफी दिनों से राजनीतिक गतिविधियां तेजी हो रही हैं. अब यहां एक और राजनीति मोड़ आने वाला है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक 30 जून को प्रहार पार्टी (Prahar Party) के 2 विधायक महा विकास आघाडी सरकार (MVA Government) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं. अगले दो दिन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रहार पार्टी ने इस बाबत राजभवन से वक्त लेने की तैयारी कर ली है. फिलहाल दोनों विधायक शिंदे गुट के साथ गुवाहाटी में हैं.

इसके साथ ही सूत्रों ने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में भाजपा और शिवसेना के बागी विधायक महाराष्ट्र में अगली सरकार बना सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि नेताओं ने अगली सरकार के गठन के तौर-तरीकों पर पहले ही चर्चा कर ली है. सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट में बीजेपी से 28 मंत्री होंगे, जिसमें 26 मंत्री शपथ लेंगे. वहीं कैबिनेट में शिंदे गुट से 12 मंत्री होंगे, जिसमें 10 मंत्री शपथ लेंगे. 6 विधायकों पर एक मंत्री पद मिलेगा. खबर है कि इसके लिए देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंच गए हैं.

इस तरह की होगी कैबिनेट

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी और एकनाथ शिंदे ने इन नेताओं को अपनी कैबिनेट में लेने का फैसला किया है. शिंदे बाग़ी गुट से सम्भावित मंत्रीयों की सूची में सभी बर्खास्त 9 मंत्रियों को फिर से मंत्री बनाया जाएगा.

6 केबिनेट और 6 राज्यमंत्री बनाए जाएंगे

  • एकनाथ शिंदे
  • दीपक केसरकर
  • दादा भूसे
  • अब्दुल सत्तार
  • बच्चू काड़ू
  • संजय शिरदाट
  • संदीपन भूमरे
  • उदय सामंत
  • शंभुराज देसाई
  • गुलाब राव पाटिल
  • राजेंद्र पाटिल
  • प्रकाश अबिदकर

शिंदे गुट और बीजेपी में ऐसे हुआ बंटवारा

जहां तक बागी गुट (Rebel Party) की बात है, शिंदे कैम्प (Shinde Camp) के पास इस वक्त 40 विधायक हैं. ऐसे में उनके पास 6 कैबिनेट और 6 राज्यमंत्री आ सकते हैं. हालांकि सूत्रों की मानें तो शुरुआत में चार मंत्रिपद खाली रखे जाएंगे. जिसका मतलब है कि 2 मंत्रिपद बीजेपी (BJP) कोटे से और बागी शिंदे गुट से खाली रह सकते हैं. जिसका मतलब है कि बागी गुट के पास 10 मंत्री पद रह सकते हैं और बीजेपी के 26 मंत्री पद रह सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: शिंदे कैंप को 6 कैबिनेट और एक डिप्टी CM... बगावत के बीच महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने का फॉर्मूला तय!

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: ‘हम शिव सैनिक हैं, गद्दार नहीं...', महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच शिंदे ने हिन्दुत्व पर सीएम उद्धव को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget