एक्सप्लोरर

Food Grains Scheme: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, गरीबों को मुफ्त अनाज देने वाली योजना का किया विस्तार, जानिए कितने लोगों को मिलेगा फायदा

गरीबों को मुफ्त में राशन मिलने वाली योजना को मोदी सरकार ने अगले तीन महीनों के लिए बढ़ा दिया है. इस बात का फैसला कैबिनेट मीटिंग में लिया गया है. साथ ही महंगाई भत्ता भी 4 फ़ीसदी बढ़ाया गया.

Cabinet Meeting: गरीबों को मुफ्त में अनाज दिये जाने वाली योजना यानि गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) को अगले तीन महीने के लिए और बढ़ाया दिया गया है. ये योजना 30 सितंबर को खत्म हो रही थी. बुधववार को  कैबिनेट की मीटिंग (Cabinet Meeting) में इस बात का फैसला लिया गया कि मुफ्त अनाज योजना को अगले तीन महीने यानी दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया जाए.

जानकारी के लिए बता दें कि कोविड काल के दौरान शुरू की गई इस योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में अनाज दिया जाता है. इस योजना को चलाने के लि सरकार को हर साल 18 बिलियन डॉलर का खर्च उठाना पड़ता है. मुफ्त अनाज योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को फ्री में अनाज दिया जाता है. इससे पहले खाद्य मंत्रालय ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा था जिसमें इस योजना को 3 महीने का विस्तार किए जाने की बात कही गई थी.

कुछ महीनों के लिए लागू की गई थी योजना

कोरोना महामारी के दौरान मोदी सरकार ने गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना शुरू की, जिससे करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचा. इस योजना को कुछ महीनों के लिए लागू किया गया था लेकिन पिछले कुछ महीनों से लगातार इसका विस्तार किया जाता रहा है. इस योजना के तहत हर व्यक्ति को 5 किलो गेहूं या चावल और एक किलो साबुत चना मुफ्त दिया जाता है. ये राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पहले से उपलब्ध कराए गए सब्सिडी वाले राशन के अतिरिक्त है.

मार्च में 6 महीने के लिए बढ़ाई गई थी योजना

केंद्र सरकार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक भारतीय खाद्य निगम के पास अनाज के स्‍टॉक में कोई कमी नहीं है. एक अगस्त तक सरकार के पास केंद्रीय पूल में 28 मिलियन टन चावल और 26.7 मिलियन टन गेहूं था. ऐसे में उम्‍मीद लगाई जा रही थी कि मोदी सरकार गरीबों के लिए जारी इस अन्‍न योजना को सितंबर के बाद भी आगे बढ़ा सकती है. गौरतलब है कि इस योजना को मार्च में 6 महीने के लिए इस साल सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया था.

ये भी पढ़ें: Subsidy Offer: चाय बढायेगी किसानों की आय, अब चाय पत्ती की प्रोसेसिंग के लिये 25% तक सब्सिडी दे रही है सरकार

ये भी पढ़ें: PMGKAY: दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ कितनों को मिला, कितना हुआ खर्च; जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget