एक्सप्लोरर

PMGKAY: दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ कितनों को मिला, कितना हुआ खर्च; जानें पूरी डिटेल

PMGKAY: कोरोना के संकटकाल में देशव्यापी लॉकडॉउन के चलते लोगों को खाने-पीने की दिक्कत ना हो और हर घर में चूल्हा जले इसके लिए सरकार ने ये दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य सुरक्षा योजना चलाई थी.

PMGKAY: देश में इस बात की चर्चा है कि गरीबों को मुफ्त राशन दिलाने वाली योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana) की अवधि आगे बढ़ेगी या नहीं? करोड़ों लोगों के सामने ये सवाल है कि मार्च 2020 से चल रही इस मुफ्त राशन योजना (Free Ration Scheme) को आगे बढ़ाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) क्या फैसला लेते हैं? 

कब से शुरू हुई थी स्कीम
देश में साल 2020 में कोरोनाकाल की शुरूआत होने के बाद मार्च 2020 में देशव्यापी लॉकडॉउन लगाया गया था और उसी समय PMGKAY या प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को शुरू किया गया था. मार्च 2020 में शुरू की गई इस स्कीम के तहत देश के गरीबों और वंचितों को 5 किलो मुफ्त अनाज आज तक मुहैया कराया जा रहा है. हर महीने ऐसे लोगों को 5 किलो मुफ्त राशन की सुविधा मिलती है और इसके अलावा सब्सिडाइज्ड राशन स्कीम तो चल ही रही है जिसके तहत कम दरों पर गेहूं, चावल, दालें आदि मुहैया कराई जाती हैं. 

कितने लोगों को मिल रहा है इसका फायदा
नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के तहत केंद्र सरकार देश के 80 करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ दे रही है. कोरोना के संकटकाल में देशव्यापी लॉकडॉउन के चलते लोगों को खाने-पीने की दिक्कत ना हो और हर घर में चूल्हा जले इसके लिए सरकार ने ये दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य सुरक्षा योजना चलाई है. इसके तहत जो आवंटन दिया जा रहा है वो नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के सामान्य आवंटन से अलग और अधिक है.

अब तक 6 चरणों में बढ़ाई जा चुकी है PMGKAY
इस योजना को सबसे पहले मार्च 2020 में पहले चरण 3 महीनों यानी अप्रैल-जून 2020 के लिए पहले चरण में लागू किया गया था. अब तक इस स्कीम के 6 चरण हो चुके हैं और छठे चरण में मार्च 2022 में इसे 6 महीने के लिए और बढ़ाया गया. अप्रैल-सितंबर 2022 के 6 महीनों के लिए इसकी अवधि बढ़ा दी गई थी और अब 30 सितंबर को इसकी आखिरी तारीख है. खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने ये जानकारी दे दी है कि अब इसकी अवधि बढ़ाने पर आखिरी फैसला पीएम मोदी करेंगे. 

कितना खर्च हो चुका है PMGKAY स्कीम पर
PMGKAY स्कीम पर मार्च 2022 तक 2.60 लाख करोड़ रुपये का खर्च हो चुका है और सितंबर तक इसपर 80,000 करोड़ रुपये और खर्च होने का अनुमान था. इसके बाद इस स्कीम पर कुल मिलाकर 3.40 लाख करोड़ रुपये का विशाल खर्च का आंकड़ा आने की बात कही जा रही है.

दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम
बता दें कि भारत में चल रही ये योजना दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम है. भारत जितने विशाल देश में कहीं इस तरह का फ्री फूड सिक्योरिटी प्रोग्राम इतने व्यापक पैमाने पर नहीं चल रहा है और इसी कारण भारत की प्रशंसा भी युनाइटेड नेशन्स से लेकर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मंचों पर की जा चुकी है. 

ये भी पढ़ें

RBI: 40 महीने में पहली बार बैंकिंग सिस्टम में हुई नगदी की कमी! आरबीआई को उठाना पड़ा ये कदम

Cryptocurrency Rate Today 21 September: क्रिप्टोकरेंसी के बाजार की सारी हलचल जानें, बिटकॉइन के ग्लोबल और भारतीय रेट हैं यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI Action: दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी पर FSSAI का एक्शन, वोदका और व्हिस्की का स्टॉक जब्त
दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी पर FSSAI का एक्शन, वोदका और व्हिस्की का स्टॉक जब्त
UPI Charge: 'आप पूरी तरह से कायर हैं', UPI चार्ज को लेकर किस पर भड़की निर्मला सीतारमण?
'आप पूरी तरह से कायर हैं', UPI चार्ज को लेकर किस पर भड़की निर्मला सीतारमण?
गॉसिप बेचकर कमाए लाखों, 67 साल की महिला ने खरीदे दो घर
गॉसिप बेचकर कमाए लाखों, 67 साल की महिला ने खरीदे दो घर
ऑनलाइन ठगी में पैसा गया तो क्या बैंक करेगा भरपाई? समझ लें कोर्ट ने इस पर क्या कहा है
ऑनलाइन ठगी में पैसा गया तो क्या बैंक करेगा भरपाई? समझ लें कोर्ट ने इस पर क्या कहा है

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget