एक्सप्लोरर

बिहार में पोस्टर वॉर: हमला नया-हथियार पुराना, राजनीतिक दल एक दूसरे पर साध रहे निशाना

बिहार की राजधानी पटना में पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक दलों के अलग-अलग तरह के पोस्टर देखे जा रहे हैं. पोस्टर में दल एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव यूं तो साल के अंत में होना है लेकिन बिहार में पोस्टर वॉर के ज़रिए सियासत गर्म है.पटना के सभी मुख्य चौराहे पर प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के समर्थन में पोस्टर लगाये जा रहें हैं जबकि विपक्ष पर जमकर निशाना साधने की भी कोशिशें तेज़ हैं.

जेडीयू समर्थन में पोस्टर और निशाने पर हैं लालू प्रसाद यादव

पोस्टर के जरिए एक बार फिर हमला लालू प्रसाद यादव पर किया गया है.पटना के इनकम टैक्स गोलंबर के पास लगे पोस्टर में लालू की तस्वीर के साथ कैप्शन भी लिखा है.सबसे ऊपर लिखा है ‘परिवार मोह के प्यार में पहुंच गए होटवार में’.ग़ौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव रांची के होटवार जेल में सज़ायाफ्ता हैं.इसके साथ ही पोस्टर में बड़े अक्षरों में लिखा है ‘जिस धरा में नरसंहारों के रक्त गिरे उसका शासक नाकारा था’.

पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर लगे एक और पोस्टर में लालू यादव पर ही निशाना साधा गया है.दरअसल ये जवाबी पोस्टर है आरजेडी के पुराने पोस्टर का.नया पोस्टर जिसे जारी किया गया है जिसमें आरजेडी प्रमुख यादव से बात करते हुए एक जिन्न को भी दिखाया गया है. इस पोस्‍टर में जिन्न लालू यादव से यह कहता दिख रहा है, 'अब तेरी बातों में नहीं आने वाला.'

इसके साथ ही पोस्‍टर के निचले हिस्से में कुछ लोग यह कहते नजर आ रहे हैं, 'क्‍या कीज‍िएगा, जब रखवाले ही चोरी करें, चोरी करके तुमसे ही सीनाजोरी करें.' पोस्‍टर पर नारा लिखा है, 'कहे बिहार सुनो भाई-बहनों, घोटालेबाजों के गुण तीन. मान हरे, धन संपत्ति लुटे और मति ले छीन.'

जेडीयू के समर्थन में लगे दोनों पोस्टर का जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

आरजेडी-जेडीयू के पोस्टर वार में कांग्रेस की एंट्री

सीएम नीतीश कुमार से सवाल करते एक नया पोस्टर जारी कर कांग्रेस ने भी पोस्टर फ़ाइट में एंट्री ली है. दिलचस्प बात ये है कि ये पोस्टर इनकम टैक्स गोलंबर पर ही लगाया गया है. सड़क के एक तरफ़ जहां आरजेडी-लालू पर तंज कसे जा रहें हैं तो दूसरी तरफ़ कांग्रेस के पोस्टर में नीतीश कुमार से हिसाब मांगा जा रहा है.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ़ से लगाए गए इस पोस्टर में नीतीश कुमार के किए गए वादों को याद दिलाया जा रहा है.पोस्टर में नीतीश कुमार से पूछा गया है कि ‘विशेष राज्य का दर्जा? ग़रीबों का पलायन? अपराध पर लगाम? नयी फ़ैक्टरी? रोज़गार? महिलाओं पर अत्याचार..??

इसके साथ ही बिहार में महागठबंधन का हिस्सा कांग्रेस ने पोस्टर के ज़रिए बीते दिनों हुए विधानसभा चुनावों की याद दिलाई है. पोस्टर के ज़रिए ये स्पष्ट करने की कोशिश की है कि राजस्थान,मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़ और झारखंड के बाद अब बिहार की बारी है.

पिछले पोस्टर में आरजेडी नीतीश कुमार को कुर्सी कुमार बता चुकी है

ग़ौरतलब है कि आरजेडी और जेडीयू के बीच पोस्टर वार बीते साल दिसम्बर से ही शुरू हो गया था.आरजेडी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कई बालिकागृह कांड,बढ़ते अपराध से लेकर नीतीश सरकार को ट्रबल इंजन और लूट एक्सप्रेस बताया था.कुछ दिनों पहले आरजेडी के समर्थन में लगे कई जगह पोस्टर लगे थे.अलग अलग हिस्सों में राजधानी पटना में लगे इन पोस्टर में सीएम नीतीश कुमार और डेप्युटी सीएम सुशील कुमार मोदी को 'कुर्सी के प्यारे' और 'बिहार के हत्यारे' भी बताया था.पोस्टर में सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कविता लिखी हुई थी. आरजेडी ने 'कुर्सी के प्यारे-बिहार के हत्यारे' नाम से जारी पोस्टर में बिहार को डूबते हुए दिखाया गया था जबकि सरकार को खिलाड़ी बताते हुए कुर्सी-कुर्सी खेलने का आरोप लगाया था.

जम्मू: अफजल गुरु की बरसी पर फिदायीन हमले का अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मध्यप्रदेश: मॉब लिंचिंग की घटना में अबतक पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget