एक्सप्लोरर

मध्यप्रदेश: मॉब लिंचिंग की घटना में अबतक पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

मध्यप्रदेश के धार जिले में हुई मॉब लिंचिग की घटना में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिले में पिछले दिनों भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में सात किसानों को लाठी डंडों से पिटाई कर दी थी जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

भोपाल: मध्यप्रदेश के धार जिले के एक गांव में सात किसानों के साथ हुई मॉब लिंचिंग की घटना में अब तक पुलिस ने पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की एक खास टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं इस मामले में एसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट इंदौर में भर्ती घायलों से मिलने पहुंचे वहीं मंत्री जीतू पटवारी सांवेर में मारे गए ए‍क किसान गणेश के अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर की लिंचिंग

सूत्रों के अनुसार मजदूरों से बतौर एडवांस दिए रुपए वापस लेने आए सांवेर तहसील के किसानों ने बुधवार को तिरला थाने पहुंचकर सूचना भी दे दी थी. इस पर समझाइश देते हुए पुलिस ने कहा था, "आप रुपए लेने जाएं लेकिन विवाद मत करना." इससे इतर किसानों को इस बात की जरा भी भनक नहीं थी कि बच्चा चोर की अफवाह फैलाकर उनके साथ लिंचिंग होने वाली है. किसानों के वाहनों में भी आग लगा दी गई. भीड़ से बचने के लिए किसान एक मकान में छिप गए लेकिन भीड़ ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और बेरहमी से उनकी पिटाई की.

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

पैसे लेने आए किसानों के साथ जिस तरह हिंसा की गई, उसका रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में भीड़ किसानों के ऊपर लाठी-पत्थर बरसाती नजर आ रही है. वहीं पीड़ित किसान जान की भीख मांगते नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक व्यक्ति को 200 से 300 लोग पीटते दिख रहे हैं. पुलिस की मौजूदगी में भीड़ किसानों को पीटती रही. हिंसा को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले तक छोड़ने पड़े.

पटना: अपनी मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का फूटा गुस्सा, मंत्री के घर के बाहर फेंका कचरा और मृत जानवर जम्मू: अफजल गुरु की बरसी पर फिदायीन हमले का अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget