एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान की फायरिंग में भारत के दो जवान शहीद, तीन जवान जख्मी

पुंछ: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है.  जम्मू-कश्मीर के पुंछ सैक्टर में पाकिस्तान की फायरिंग में भारत के दो जवान शहीद हो गए हैं और तीन जवान जख्मी हो गए हैं. पाकिस्तान की ओर से ये फायरिंग सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में की गई है.

इस फायरिंग में दो बीएसएफ के और एक सेना के जवान शामिल हैं. जिनमें से दो जवान शहीद हो गए हैं. शहीद जवानों में एक सेना के जेसीओ हैं और एक बीएसएफ के जवान हैं. फायरिंग के बाद इलाके की चौकसी बढ़ा दी गई है. हालांकि फायरिंग अब बंद हो चुकी है.

 

पाकिस्तान की तरफ से किए गए संघर्ष विराम के बाद भारत भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, इलाके में लगातार आतंकियों का जमावड़ा दिख रहा था. एबीपी न्यूज़ के सूत्रों के मुताबिक इनमें से कुछ आतंकी लश्कर के भी हो सकते हैं. इन आतंकियों की लगातार घुसपैठ करने की कोशिश रही है.

यहां देखें वीडियो

आपको बता दें जम्मू-कश्मीर में पिछले दिनों से जैसे हालत बने हुए हैं उस पर बात करने के लिए आज केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उच्च स्तरीय मीटिंग बुलाई है. कई बार चेतावनी देने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है.

पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अर्धसैनिक बल की एफडीएल चौकी पर आज रॉकेट दागे जिसमें सेना के एक जेओसी और बीएसएफ के हेड कांस्टेबल शहीद हो गई, जबकि एक अन्य जवान जख्मी हो गए हैं.

अर्धसैनिक बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीजफायर का उल्लंघन सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ. हमले में सेना के नायब सूबेदार परमजीत सिंह और सीमा सुरक्षा बल की 200वीं बटालियन के एक हेड कांस्टेबल प्रेम सागर शहीद  हो गए.

अधिकारी ने बताया, ‘‘ सुबह साढ़े आठ बजे पुंछ जिले के कृष्णगाती सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बीएसएफ चौकी पर पाकिस्तानी  चौकी की ओर से रॉकेट और स्वचालित हथियारों से भारी गोलीबारी की गई.’’ गोलीबारी में बीएसएफ के एक अन्य जवान राजेंद्र सिंह जख्मी हो गये.

अधिकारी ने कहा कि सीमा की सुरक्षा करने वाले जवानों ने प्रभावी तौर पर जवाब दिया. पाकिस्तानी सेना ने पुंछ और राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पिछले महीने सात बार सीजफायर का उल्लंघन किया था.

उन्होंने 19 अप्रैल को पुंछ सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था और 17 अप्रैल को नौशेरा में अग्रिम चौकी पर मोर्टार दागे थे.

पाकिस्तान ने इसी सेक्टर में आठ अप्रैल को, पुंछ जिले में पांच अप्रैल को , भीमभर गली सेक्टर में चार अप्रैल को और बालाकोटे और (दिगवार) पूंछ सेक्टरों में दो स्थानों पर तीन अप्रैल को गोलीबारी की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget